Reliance Jio कर रही Jio GigaFiber यूज़र के लिए ट्रिपल प्ले प्लान की टेस्टिंग: रिपोर्ट

Reliance Jio अपने Jio GigaFiber के लिए ट्रिपल प्ले प्लान की टेस्टिंग कर रही है। जानें इसके बारे में।

Reliance Jio कर रही Jio GigaFiber यूज़र के लिए ट्रिपल प्ले प्लान की टेस्टिंग: रिपोर्ट

Reliance Jio Triple Play Plan: रिलायंस जियो कर रही जियो गीगाफाइबर यूज़र के लिए ट्रिपल प्ले प्लान की टेस्टिंग: रिपोर्ट

ख़ास बातें
  • 28 दिनों की वैधता है Jio GigaFiber ट्रिपल प्ले प्लान की
  • Reliance Jio अपने कर्मचारियों के साथ कर रही प्लान की टेस्टिंग
  • Jio GigaFiber में प्रिव्यू ऑफर के अंतर्गत दिया जा रहा है डेटा
विज्ञापन
Reliance Jio अपने Jio GigaFiber के लिए ट्रिपल प्ले प्लान (Triple Play Plan) की टेस्टिंग कर रही है। यह जानकारी एक रिपोर्ट से सामने आई है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि सिंगल मंथली पैकेज में ट्रिपल प्ले प्लान के साथ यूज़र को जियो गीगाफाइबर (Jio Gigafiber), जियो होम टीवी और जियो ऐप्स का एक्सेस दिया जाएगा। रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने चुनिंदा शहरों में Jio Gigafiber कनेक्शन देना भी शुरू कर दिया है।

कंपनी ने अभी आधिकारिक रूप से प्लान की घोषणा नहीं की है और मौजूदा यूज़र्स को प्रीव्यू ऑफर के अंतर्गत डेटा दिया जा रहा है। TelecomTalk की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो (Reliance Jio) अभी अपने कर्मचारियों के साथ ट्रिपल प्ले प्लान की टेस्टिंग कर रही है। जियो (Jio) गीगाफाइबर अकाउंट डेशबोर्ड पर प्लान को देखा गया है।

तस्वीर में ट्रिपल प्ले प्लान (Triple Play Plan) में अभी केवल एक ही प्लान को लिस्ट किया गया है जो कि 28 दिनों की वैधता के साथ दिखाई दे रहा है। प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस और 100 जीबी तक डेटा, जियो होम टीवी का एक्सेस और जियो ऐप्स का कंप्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। यह फिलहाल टेस्टिंग फेज़ में है इसी वजह से प्लान की कीमत सामने नहीं आई है।
 
9p3op1qs

Jio GigaFiber ट्रिपल प्ले प्लान हो सकता है 28 दिनों के लिए वैध
Photo Credit: TelecomTalk

गौर करने वाली बात यह है कि ट्रिपल प्ले प्लान में जियो होम टीवी सर्विस को भी जोड़ा गया है। जियो गीगाफाइबर (Jio GigaFiber) जैसे कि अब चुनिंदा ग्राहकों के पास उपलब्ध है, अब देखना यह होगा कि आखिर कंपनी कब तक जियो होम टीवी (Jio Home TV) सर्विस को रोल आउट करती है। फिलहाल Jio ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि आखिर ट्रिपल प्ले प्लान को सामान्य जियो गीगाफाइबर यूज़र के लिए कब तक जारी किया जाएगा।

हमने रिलायंस जियो (Reliance Jio) से गीगाफाइबर ट्रिपल प्ले प्लान और सर्विस के आधिकारिक रोल आउट के संदर्भ में अधिक स्पष्टता को लेकर संपर्क किया है। कंपनी से जवाब आने के बाद हम अपनी खबर को अपडेट कर आपको इस विषय में अधिक जानकारी मुहैया कराएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »