Jio ने पेश किए नए Fiber पोस्टपेड प्लान, 200 रुपये में देख सकेंगे 14 OTT प्‍लेटफॉर्म

खास बात यह है कि मौजूदा प्रीपेड यूजर्स भी नए Jio Fiber पोस्टपेड प्लान में माइग्रेट कर सकते हैं।

Jio ने पेश किए नए Fiber पोस्टपेड प्लान, 200 रुपये में देख सकेंगे 14 OTT प्‍लेटफॉर्म

Jio ने बताया है कि Jio Fiber पोस्टपेड प्लान 22 अप्रैल से सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं।

ख़ास बातें
  • प्लान्स में Disney+ Hotstar, Zee5, Eros Now और SonyLIV जैसे ओटीटी हैं
  • कंपनी इंटरनेट बॉक्स, सेट-टॉप बॉक्स और इंस्टॉलेशन के लिए फीस नहीं ले रही
  • हालांकि कस्‍टमर्स को कम से कम तीन महीने के लिए साइनअप करना होगा
विज्ञापन
Jio Fiber ने अपने पोस्टपेड सब्सक्रिप्शन ऑप्‍शंस को अपग्रेड किया है। कंपनी ने 6 ‘एंटरटेनमेंट प्‍लान्‍स' पेश किए हैं। नए कस्‍टमर्स के लिए इन प्‍लान्‍स को ‘जीरो एंट्री कॉस्‍ट' के तहत प्रमोट किया जा रहा है। 399 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाला नया Jio Fiber पोस्टपेड प्लान 14 ओवर-द-टॉप (OTT) के कंटेंट का एक्‍सेस देता है। यूजर्स को इसके लिए एडिशनल 100 या 200 रुपये देने होंगे, जो उनके प्‍लान पर निर्भर करता है। प्लान्स में Disney+ Hotstar, Zee5, Eros Now और SonyLIV जैसे ओटीटी शामिल हैं। खास बात यह है कि मौजूदा प्रीपेड यूजर्स भी नए Jio Fiber पोस्टपेड प्लान में माइग्रेट कर सकते हैं। Jio ने बताया है कि Jio Fiber पोस्टपेड प्लान 22 अप्रैल से सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं।

कंपनी के अनुसार, किसी भी पोस्टपेड एंटरटेनमेंट के लिए साइन अप करने वाले नए Jio Fiber यूजर्स को कोई भी 'एंट्री कॉस्‍ट' नहीं देनी होगी। इसके लिए जरूरी इंटरनेट बॉक्स (गेटवे राउटर), सेट-टॉप बॉक्स और इंस्टॉलेशन भी कंपनी बिना किसी अडिशनल कॉस्‍ट के दे रही है। हालांकि कस्‍टमर्स को कम से कम तीन महीने के लिए साइनअप करना होगा। कंपनी का कहना है कि ऐसा करके उसे इंस्‍टॉलेशन लागत कवर करने में मदद मिलेगी।  

इसके अलावा, जो मौजूदा Jio Fiber यूजर्स हैं, वो MyJio ऐप का इस्‍तेमाल करके नए पोस्टपेड एंटरटेनमेंट प्‍लान्‍स में से एक में माइग्रेट कर सकते हैं। अगर किसी मौजूदा यूजर के पास OTT ऐप्स एक्सेस करने के लिए सेट-टॉप बॉक्स नहीं है, तो वो फ्री यूनिट की डिलीवरी के लिए अपॉइंटमेंट शेड्यूल कर सकते हैं। Jio के नए प्‍लान्‍स 399 रुपये से शुरू होकर 3,999 रुपये प्रति माह तक जाते हैं। इनके साथ अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता है। 

नए प्‍लान्‍स को विस्‍तार से समझें तो 399 और 699 रुपये के Jio Fiber प्लान में किसी भी OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस नहीं है। हालांकि यूजर्स 100 रुपये और देकर 6 OTT ऐप्‍स का एक्‍सेसर पा सकते हैं, जबकि 200 रुपये देकर 14 ऐप्‍स का एक्‍सेस पाया जा सकता है।  

इन 14 ऐप्‍स में Disney+ Hotstar, Zee5, SonyLIV, Voot, SunNxt, Discovery+, Hoichoi, Altbalaji, Eros Now, Lionsgate, ShemarooMe, Universal+, Voot Kids, and JioCinema शामिल हैं। इसके अलावा यूजर्स Amazon Prime और Netflix का सब्‍सक्रिप्‍शन भी पा सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio, fiber postpaid plans, OTT Apps, Jio Fiber, Zero Entry Cost

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »