• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio GigaFiber का रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें जियो ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए रजिस्टर

Jio GigaFiber का रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें जियो ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए रजिस्टर

Jio GigaFiber के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। यूजर जियो गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस लेने के बाद 1Gbps तक की इंटरनेट स्पीड का लुत्फ उठा पाएंगे। मॉय जियो ऐप या Jio.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

Jio GigaFiber का रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें जियो ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए रजिस्टर
ख़ास बातें
  • 1Gbps तक की इंटरनेट स्पीड का मज़ा ले पाएंगे यूजर
  • Jio.com के जियो गीगाफाइबर पेज पर करें रजिस्टर
  • जियो गीगाफाइबर के साथ मिलेगा Jio GigaTV सेटअप बॉक्स
विज्ञापन
Jio GigaFiber के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। यूजर जियो गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस लेने के बाद 1Gbps तक की इंटरनेट स्पीड का लुत्फ उठा पाएंगे। मॉय जियो ऐप या Jio.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन पर निर्भर करता है कि Jio GigaFiber की सर्विस कब से शुरू होगी। बता दें कि Jio Broadband सर्विस के लिए आप माता-पिता के घर या फिर ऑफिस का पता भी दे सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के दौरान आपको भुगतान की जरूरत नहीं होगी।जिस क्षेत्र से सबसे ज्यादा जियो गीगाफाइबर रजिस्ट्रेशन आएंगे कंपनी उस क्षेत्र को प्राथमिकता पर रखते हुए जियो गीगाफाइबर की सर्विस को शुरू करेगी। Jio GigaFiber रिलायंस की एफटीटीएच होम ब्रॉडबैंड सेवा है। कंपनी के मुताबिक, जियो की ब्रॉडबैंड सेवा देशभर के 1,100 शहरों में उपलब्ध होगी। Jio GigaFiber प्लान के बार में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। जियो गीगाफाइबर कनेक्शन के लिए 4,500 रुपये (रिफंडेबल) का भुगतान करना होगा। जियो गीगाफाइबर के साथ Jio GigaTV सेटअप बॉक्स दिया जाएगा। गीगाटीवी पर 600 से ज्यादा टीवी चैनल देख सकेंगे।
 

Jio GigaFiber के लिए ऐसा कराएं रजिस्ट्रेशन

Jio GigaFiber के लिए रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले Reliance Jio की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। जियो गीगाफाइबर पेज पर दिखाई दे रहे चेंज बटन पर क्लिक कर अपना पता डालें। पता डालने और सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद भी डिफाल्ट पता ही दिखाई देगा। आप यह जानकारी दें कि जो पता आपने दर्ज किया है वह आपके घर का पता है या ऑफिस का। डिटेल भरने के बाद अगले पेज पर अपना नाम, मोबाइल नंबर डालने के बाद ओटीपी बटन पर क्लिक करें। आपके मोबाइल पर OTP आएगा, वह दिए गए बॉक्स में डालें। इसके बाद अवस्थिति का चुनाव कर सबमिट बटन पर क्लिक करें। सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
 
Jio

Jio GigaFiber हाई स्पीड वाईफाई, GigaTV और स्मार्ट होम सॉल्यूशंस, एचडी वीडियो कॉन्फ्रेंस कॉल जैसी सुविधा देगा। जियो गीगाफाइबर नेटवर्क सेटअप करने के लिए कंपनी Jio GigaRouter आपके घर या ऑफिस में इंस्टॉल करेगी। कंपनी का कहना है कि यूजर 4K वीडियो और वर्चुअल रियलिटी ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल कर पाएंगे। फिलहाल यह बात अभी स्पष्ट नहीं है कि एक बार में कितनी डिवाइस कनेक्ट हो पाएंगी। GigaTV सेटअप के साथ यूजर को आवाज से एक्टिवेट होने वाला रिमोट भी दिया जाएगा। ग्राहक 600 से ज्यादा टीवी चैनल, हजारों फिल्में और लाखों गाने भी गीगाटीवी सेटअप बॉक्स की मदद से देख और सुन पाएंगे।

JioRemote आपकी आवाज को सुनकर काम करेगा। आप जो भी टीवी पर देखना चाहते हैं बस एक बार बोल दीजिए और फिर देखिए यह आपका पसंदीदा टीवी चैनल टीवी पर लगा देगा। बता दें कि यह जियो रिमोट विभिन्न भाषाओं को समझने में सक्षम है, फिलहाल यह कह पाना मुश्किल है कि रिमोट कौन-कौन सी भाषाओं को सपोर्ट करेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio GigaFiber, Jio GigaFiber Registrations, Jio GigaTV
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »