Jio GigaFiber प्रिव्यू ऑफर में 100Mbps की स्पीड से मिलेगा 100 जीबी डेटा

Jio GigaFiber रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से शुरू हो चुके हैं। एक रिपोर्ट सामने आई है जिससे पता चला है कि कंपनी Jio GigaFiber Preview Offer लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है।

Jio GigaFiber प्रिव्यू ऑफर में 100Mbps की स्पीड से मिलेगा 100 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो दे सकती है Jio GigaFiber Preview Offer
  • जियो गीगा फाइबर में 100Mbps की स्पीड से मिलेगा 100 GB डेटा
  • अतिरिक्त डेटा के लिए आपको मिलेगा डेटा टॉप-अप
विज्ञापन
Jio GigaFiber रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से शुरू हो चुके हैं। भारत में जियो गीगाफाइबर सर्विस को फिलहाल यूजर के लिए रोल आउट नहीं किया गया है। Jio GigaFiber सर्विस शुरू होने से पहले वेबसाइट TelecomTalk की एक रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट से इस बात का संकेत मिला है कि कंपनी Jio GigaFiber Preview Offer लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। जियो गीगाफाइबर प्रिव्यू ऑफर के तहत यूजर को तीन महीने के लिए 100 एमबी प्रति सकेंड की स्पीड से 100 जीबी फ्री डेटा दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिव्यू ऑफर के तहत मिलने वाला डेटा प्रति माह के हिसाब से तीन महीने तक दिया जाएगा। इसका मतलब आपको हर महीने 100 जीबी डेटा मिलेगा। जियो गीगाफाइबर कनेक्शन के लिए 4,500 रुपये (रिफंडेबल) का भुगतान करना होगा। Reliance Jio के इस धमाकेदार ऑफर में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के डेटा मुहैया कराया जाएगा। तीन महीने बाद यूजर को शुल्क का भुगतान करना होगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक में जियो गीगाफाइबर सर्विस को लॉन्च किया गया था। हालाकिं, इवेंट के दौरान यह नहीं बताया गया था कि Jio GigaFiber सर्विस यूजर के लिए कब से उपलब्ध होगी। जिस क्षेत्र से सबसे ज्यादा जियो गीगाफाइबर रजिस्ट्रेशन आएंगे कंपनी उस क्षेत्र को प्राथमिकता पर रखते हुए जियो गीगाफाइबर की सर्विस को शुरू करेगी। याद करा दें कि Reliance Jio ने जब टेलीकॉल क्षेत्र में कदम रखा था तो उस वक्त ग्राहकों को छह महीने का प्रिव्यू ऑफर दिया था।

Jio GigaFiber यूजर अगर चाहे तो अपने ब्रॉडबैंड अकाउंट में डेटा टॉप-अप प्लान को भी जोड़ सकते हैं।  डेटा लिमिट समाप्त होने के बाद भी यूजर डेटा टॉप-प्लान की मदद से हाईस्पीड ब्रॉडबैंड का मजा उठा सकेंगे। डेटा टॉप-अप प्लान फ्री के लिए अलग से शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। टॉप-अप प्लान में आपको 40 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। हालांकि, यह बात अभी स्पष्ट नहीं है कि एक महीने में कितना टॉप-अप मिलेगा। कुछ समय पहले आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एक महीने में यूजर 25 बार टॉप-अप ले सकेंगे। मतलब एक महीने में यूजर प्लान के अलावा कुल 1.1 टीबी अतिरिक्त डेटा का लुत्फ उठा पाएंगे। जियो गीगाफाइबर के साथ Jio GigaTV सेटअप बॉक्स दिया जाएगा। गीगाटीवी पर 600 से ज्यादा टीवी चैनल देख सकेंगे।



 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »