Jio GigaFiber का व्यवसायिक लॉन्च 12 अगस्त को संभव

Jio GigaFiber को सबसे पहले 4,500 रुपये के सिक्योरिटी डिपॉजिट के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि, रिलायंस जियो ने हाल ही में अपनी जियो गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस का नया वर्ज़न मार्केट में उतारा।

Jio GigaFiber का व्यवसायिक लॉन्च 12 अगस्त को संभव

Jio GigaFiber कनेक्शन के साथ मिलता है यह डिवाइस

ख़ास बातें
  • 600 रुपये का जियो गीगाफाइबर का कॉम्बो प्लान हो सकता है
  • 12 अगस्त को होने वाली है रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक
  • रजिस्ट्रेशन के ज़रिए 1,000 शहरों में जियो गीगाफाइबर सेवा का आगाज हुआ था
विज्ञापन
जानकारी मिली है कि रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सेवा Jio GigaFiber को व्यवसायिक तौर पर 12 अगस्त को लॉन्च कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि कंपनी अपनी जियो गीगाफाइबर सेवा को रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक में व्यवसायिक तौर पर उपलब्ध करा देगी। याद रहे कि मुंबई की इस कंपनी ने बीते साल जुलाई में आयोजित सालाना आम बैठक में जियो गीगाफाइबर को लॉन्च किया था। हालांकि, उस वक्त सेवा सिर्फ सीमित मार्केट के लिए थी। कंपनी ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के ज़रिए 1,000 शहरों में जियो गीगाफाइबर सेवा का आगाज़ किया था। लेकिन इसे व्यवसायिक तौर पर अभी भी लॉन्च नहीं किया गया है।

बीते हफ्ते तिमाही नतीजे घोषित करने के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज ने खुलासा किया था कि जियो गीगाफाइबर सर्विस के बीटा ट्रायल अब आखिरी स्टेज में हैं। याद रहे कि बीटा ट्रायल का आगाज़ सेवा को लॉन्च किए जाने से पहले ही हो गया था।

तिमाही नतीजों के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने बताया था कि जियोगीगाफाइबर सेवा के बीटा ट्रायल बेहद ही सफल रहे हैं। स्मार्ट होम सॉल्यूशन को जल्द ही देश भर के 5 करोड़ घरों में मुहैया कराने का दावा किया गया था।


हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि जियोगीगाफाइबर का व्यवसायिक लॉन्च कब होगा। द हिंदु अखबार ने मामले से जुड़े एक सूत्र के हवाले से दावा किया है कि इन सर्विसेज को सालाना आम बैठक में पेश करने की योजना है जो 12 अगस्त को होगी। कंपनी होम ब्रॉडबैंड, इंटरटेनमेंट और स्मार्ट होम इंटरनेट ऑफ थिंग्स सॉल्यूशन से पर्दा उठाएगी।

Jio GigaFiber को सबसे पहले 4,500 रुपये के सिक्योरिटी डिपॉजिट के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि, रिलायंस जियो ने हाल ही में अपनी जियो गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस का नया वर्ज़न मार्केट में उतारा। इस सर्विस को 2,500 रुपये की सिक्योरिटी डिपॉज़िट में उपलब्ध कराया गया।

खबर है कि रिलायंस जियो 600 रुपये में जियो गीगाफाइबर का कॉम्बो प्लान लाने वाली है। कंपनी ट्रिपल प्ले प्लान की टेस्टिंग अपने कमर्चारियों के साथ कर रही है। यह प्लान गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड, जियो होम टीवी और जियो ऐप्स का एक्सेस एक साथ लाता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio GigaFiber, Reliance Jio, GigaFiber, Reliance

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »