Extra डाटा की जरूरत को पूरा करेंगे Jio के ये 4 रिचार्ज, कीमत 11 रुपये से शुरू...

इस आर्टिकल में हम आपको Jio के चार डाटा वाउचर की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनमें आपको 1GB से लेकर 12GB तक एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। खास बात यह है कि इसके लिए आपको महज 11 रुपये की शुरुआती कीमत वाला रीचार्ज लेना होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2021 12:55 IST
ख़ास बातें
  • 11 रुपये के प्लान में मिलेगा 1 जीबी डाटा
  • 101 रुपये के डाटा वाउचर में मिलेगा 12 जीबी डाटा
  • डाटा वाउचर की वैलिडिटी मौजूदा प्लान पर निर्भर करती है
ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग से लेकर ऑनलाइन पढ़ाई व शॉपिंग तक... आज कल के समय में डाटा की जरूरत पहले से ज्यादा बढ़ती जा रही है। ऐसे में कई बार डेली 2GB डाटा या 3GB डाटा भी कम पढ़ जाता है। ऐसे में ग्राहकों की जरूरत को समझते हुए टेलीकॉम कंपनियां डाटा वाउचर प्लान लेकर आती है, जिसमें ग्राहकों को एक्स्ट्रा डाटा मुहैया कराया जाता है। यदि आप जियो ग्राहक हैं और एक्स्ट्रा डाटा के लिए कम से कम कीमत वाला रीचार्ज प्लान की तालाश कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है।

जी हां, इस आर्टिकल में हम आपको जियो के चार डाटा वाउचर की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनमें आपको 1GB से लेकर 12GB तक एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। खास बात यह है कि इसके लिए आपको महज 11 रुपये की शुरुआती कीमत वाला रीचार्ज लेना होगा। आइए जानते हैं कौन-से हैं वो चार प्लान-

Jio के डाटा वाउचर की कीमत 11 रुपये से शुरू होती है, 11 रुपये के रीचार्ज प्लान में आपको 1GB एक्स्ट्रा डाटा इस्तेमाल के लिए मिलता है। ध्यान रहे यह प्लान केवल 1 जीबी डाटा बेनेफिट के साथ आता है, इसमें अन्य किसी प्रकार की सुविधा शामिल नहीं है। कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट्स के लिए आपको दूसरा रीचार्ज प्लान लेना होगा।

2GB एक्स्ट्रा डाटा के लिए आपको 21 रुपये का रीचार्ज प्लान लेना होगा। इस प्लान के तहत डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है।
Advertisement

डाटा वाउचर का अगला प्लान 51 रुपये का है, जिसमें आपको 6GB एक्स्ट्रा डाटा मिलता है। इस प्लान में भी डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है।
Advertisement

आखिरी डाटा वाउचर 101 रुपये का है, जिसमें 12GB एक्स्ट्रा डाटा मिलता है। इस प्लान में भी 12 जीबी डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है।

आपको बता दें, इस सभी प्लान की वैधता आपके मौजूदा प्लान पर निर्भर करती है। उदाहरण के तौर पर यदि आपके बेस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है, जो आप उपरोक्त एक्स्ट्रा डाटा का इस्तेमाल 84 दिन तक कभी भी कर सकते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Extra data Voucher Pack, Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.