• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio का सस्ता प्रीपेड प्लान उड़ाता है Airtel और Vodafone Idea के होश, डेली 1.5GB डाटा और 84 दिनों की वैधता

Jio का सस्ता प्रीपेड प्लान उड़ाता है Airtel और Vodafone Idea के होश, डेली 1.5GB डाटा और 84 दिनों की वैधता

Airtel के 719 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा दिया जाता है। वैधता को देखते हुए इस प्लान में 84 दिनों की वैधता आती है।

Jio का सस्ता प्रीपेड प्लान उड़ाता है Airtel और Vodafone Idea के होश, डेली 1.5GB डाटा और 84 दिनों की वैधता
ख़ास बातें
  • Jio के 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा दिया जाता है।
  • Vodafone Idea के 719 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 1.5GB डाटा है।
  • Airtel के 719 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा मिलता है।
विज्ञापन
अगर आप 3 माह की वैधता वाला कोई प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां आज हम आपको देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Jio के तीन माह की वैधता वाले बेहतरीन प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं। Jio के इस प्रीपेड प्लान में मात्र 666 रुपये में 84 दिनों की वैधता मिलती है और रोजाना 1.5 डाटा का लाभ मिलता है। आइए जियो के इस प्लान के बारे में जानते हैं और साथ ही साथ वोडाफोन आइडिया और एयरटेल से इस प्लान की तुलना भी करते हैं।

Jio का 666 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। हाई स्पीड डाटाइस प्लान में कुल मिलाकर 126GB तक डाटा दिया जाता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में 100 SMS मिलते हैं। अन्य फायदों में Jio Apps का मुफ्त एक्सेस भी शामिल है। 

Vodafone Idea का 719 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Vodafone Idea के 719 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 1.5GB डाटा मिलता है। वैधता के लिए इस प्लान में 84 दिनों की वैधता दी जाती है। इस प्लान में कुल मिलाकर 126GB तक डाटा मिलता है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। एसएमएस के लिए इस प्लान में 100 SMS मिलते हैं। अन्य फायदों के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड नाइट डाटा दिया जाता है जो कि 12 बजे से 6 बजे तक चलता है। इसके अलावा Vi Movies & TV Classic एक्सेस भी मिलता है।

Airtel का 719 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Airtel के 719 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा दिया जाता है। वैधता को देखते हुए इस प्लान में 84 दिनों की वैधता आती है। इसके हिसाब से इस प्लान में कुल मिलाकर 126GB तक डाटा होता है। वॉयस कॉलिंग को देखते हुए इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग आती है। एसएमएस को देखते हुए इस प्लान में 100 SMS मिलते हैं। अन्य फायदों को देखते हुए इस प्लान में Xstream Mobile Pack, Apollo 24|7 Circle, फ्री Hellotunes, फ्री Wynk Music और  FASTag पर 100 रुपये कैशबैक शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio, 84 Days Validity Plan, Airtel
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  2. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  10. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »