• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 365 दिनों तक डेली 2.5GB डेटा के साथ 75GB फ्री! अनलिमिटिड कॉलिंग वाला बेस्ट Jio प्लान! जानें डिटेल्स

365 दिनों तक डेली 2.5GB डेटा के साथ 75GB फ्री! अनलिमिटिड कॉलिंग वाला बेस्ट Jio प्लान! जानें डिटेल्स

यह प्लान कुछ कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी आपको देकर जाता है। इसमें JioTV, JioCinema, JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

365 दिनों तक डेली 2.5GB डेटा के साथ 75GB फ्री! अनलिमिटिड कॉलिंग वाला बेस्ट Jio प्लान! जानें डिटेल्स

इसमें JioTV, JioCinema, JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

ख़ास बातें
  • वैधता तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं।
  • JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ है।
  • प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज देता है।
विज्ञापन
Reliance Jio के अनलिमिटिड प्लान्स में एनुअल प्लान काफी पॉपुलर हैं। इनका सबसे बड़ा फायदा वैलिडिटी का तो होता ही है, साथ में इनमें डेटा और अन्य बेनिफिट्स भी रेगुलर प्लान्स के मुकाबले ज्यादा मिलते हैं। आज हम जियो टेलीकॉम के ऐसे ही एक एनुअल प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ग्राहक को सालभर की वैधता के साथ कुछ कमाल के बेनिफिट्स देता है। इस प्लान के साथ थोक के भाव में डेटा मिलता है। साथ ही फ्री ऐप बेनिफिट्स भी शामिल हैं। देखिए डिटेल्स।

आज हम आपको जियो के 365 दिन की वैधता वाले प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। इस प्लान को आप Jio Official Website या MyJio App के माध्यम से एक्टिवेट करवा सकते हैं, जिसकी कीमत 2999 रुपये है। यह प्लान 365 दिनों की वैधता देता है। जियो के एन्युअल प्लान्स में शामिल यह धांसू प्रीपेड पैक भरपूर डेली डेटा प्रदान करता है। यह जियो प्लान डेली बेसिस पर 2.5GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा देता है। 

यानि कि पूरे साल में डेली बेसिस का कुल जोड़ मिलाकर आपको 912.5GB डेटा मिलता है। इसके साथ कंपनी 75GB एस्क्ट्रा डेटा भी दे रही है। इसके अलावा, अगर आप SMS का इस्तेमाल भी ज्यादा करते हैं तो यह जियो प्लान आपको रोजाना 100 SMS मुफ्त देता है। यहां ध्यान दें कि डेली डेटा की लिमिट खत्म हो जाने के बाद स्पीड 64kbps रह जाती है। बावजूद इसके आप इंटरनेट से कनेक्टेड रहेंगे। इस प्लान की एक और खास बात है कि योग्य कस्टमर्स को इसमें 5G डेटा भी अनलिमिटिड मिल रहा है।

यह प्लान कुछ कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी आपको देकर जाता है। इसमें JioTV, JioCinema, JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। JioTV के माध्यम से आप प्लान की वैधता तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ है जो प्लान की वैधता तक मान्य होगा। प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज देता है। इसकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »