Jio की बड़ी छलांग, ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस देने के मामले में Airtel को पीछे छोड़ा

रिलायंस जियो अब सिर्फ BSNL से पीछे है, जिसके 75.76 लाख से अधिक वायरलाइन कस्‍टमर्स हैं।

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2022 19:09 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो अब सिर्फ BSNL से पीछे है
  • COVID-19 की पहली लहर के बाद इस सेगमेंट में काफी ग्रोथ हुई है
  • सबसे ज्‍यादा फायदा प्राइवेट टेलिकॉम ऑपरेटर्स को हुआ है

BSNL और MTNL की इस सेगमेंट में कुल मिलाकर 49.5 फीसदी की हिस्सेदारी है। लेकिन उन्‍होंने कस्‍टमर गंवाए हैं।

रिलायंस जियो (Jio), टेलिकॉम की हर कैटिगरी में खुद को मजबूत कर रही है। जियो के ऑफर्स और स्‍कीम्‍स यूजर्स को लुभा रही हैं और इसका नतीजा आंकड़ों में दिखाई दे रहा है। जियो, फरवरी 2022 में भारती एयरटेल (Airtel) को पछाड़कर देश का दूसरा सबसे बड़ा फिक्स्ड लाइन सर्विस प्रोवाइडर बन गया है। फिक्स्ड-लाइन या वायरलाइन टेलीकम्युनिकेशन का मतलब टेलीफोन और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस से है, केबल नेटवर्क के जरिए पहुंचाई जाती हैं। 

टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की मंगलवार को जारी सब्‍सक्राइबर रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो का वायरलाइन सब्‍सक्राइबर बेस 58.85 लाख से ज्‍यादा हो गया है। उसके मुकाबले एयरटेल ने फरवरी में 57.66 लाख से ज्‍यादा का सब्‍सक्राइबर बेस दर्ज किया। 
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि रिलायंस जियो ने फरवरी में 2.44 लाख कस्‍टमर्स को जोड़ा, जो वायरलाइन टेलीफोनी में सबसे ज्‍यादा है। वहीं, एयरटेल ने 91,243 नए यूजर्स जोड़े और इस सेगमेंट में दूसरे नंबर पर रही। इसके बाद रही वोडाफोन आइडिया, जिसने 24,948 कस्‍टमर्स जोड़े। क्वाड्रेंट (Quadrant) ने 18,622 और टाटा टेलीसर्विसेज ने 3,772 कस्‍टमर्स जोड़े। रिलायंस जियो अब सिर्फ BSNL से पीछे है, जिसके 75.76 लाख से अधिक वायरलाइन कस्‍टमर्स हैं।

BSNL और MTNL की इस सेगमेंट में कुल मिलाकर 49.5 फीसदी की हिस्सेदारी है। हालांकि इन्‍होंने क्रमशः 49,074 और 21,900 फिक्स्ड लाइन कस्‍टमर्स को गंवा दिया। गौरतलब है कि वायरलाइन सब्‍सक्राइबर बेस में COVID-19 महामारी की पहली लहर के बाद काफी ग्रोथ हुई है। सबसे ज्‍यादा फायदा प्राइवेट टेलिकॉम ऑपरेटर्स को हुआ है। 
Advertisement

यही वजह है कि जनवरी 2021 से BSNL का मार्केट शेयर 34.64 फीसदी से घटकर 30.9 फीसदी हो गया है। MTNL की हिस्सेदारी फरवरी 2022 में 11.05 प्रतिशत पर आ गई है, जो जनवरी 2021 में 14.65 फीसदी थी। दूसरी ओर, रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जैसे प्राइवेट प्‍लेयर्स लगातार मार्केट शेयर हासिल कर रहे हैं। 
Advertisement

रिलायंस जियो इस सेगमेंट में सबसे आक्रामक है। जनवरी 2021 से फरवरी 2022 के बीच उसकी हिस्सेदारी 14.7 फीसदी से बढ़कर 24 फीसदी हो गई है। सेगमेंट में स्थिति को और मजबूत करने के लिए कंपनी ने पोस्टपेड Jio Fiber कनेक्शन लेने वाले नए कस्‍टमर्स के लिए एंट्री फीस और इंस्‍टॉलेशन चार्ज को माफ कर दिया है। कंपनी ने Jio Fiber पोस्टपेड कस्‍टमर्स के लिए मंथली प्लान भी पेश किया है। इसमें 100 रुपये में 6 एंटरटेनमेंट ऐप्‍स का एक्‍सेस मिलता है। 

वहीं, एयरटेल को इस सेगमेंट में थोड़ा फायदा हुआ है। उसकी हिस्सेदारी 23.12 से 23.52 प्रतिशत हो गई है। आंकड़े बताते हैं कि देश में वायरलाइन सब्‍सक्राइबर्स की संख्या फरवरी 2022 के आखिर में 2.45 करोड़ तक पहुंच गई, जो जनवरी 2021 में 2 करोड़ थी।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TRAI, BSNL, Jio, Airtel, Subscriber, Broadband internet services
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  2. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  5. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  6. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  7. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.