डेली 2GB डाटा मिलेगा 56 दिनों तक, Jio, Airtel और VI के 629 रुपये वाले प्लान में गजब फायदे

Jio, Airtel और Vodafone Idea डेली 2GB डाटा वाले प्रीपेड प्लान की पेशकश करते हैं।

डेली 2GB डाटा मिलेगा 56 दिनों तक, Jio, Airtel और VI के 629 रुपये वाले प्लान में गजब फायदे

Photo Credit: Pexels/Andrea Piacquadio

Jio के 629 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है।

ख़ास बातें
  • Jio के 629 रुपये वाले प्लान में हर दिन 2GB डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के 649 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा प्रदान किया जाता है।
  • Vodafone Idea के 649 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है।
विज्ञापन
Jio, Airtel और Vodafone Idea एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान की पेशकश करते हैं। अगर आप 56 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं तो इन तीन ऑप्शन में से अपने लिए बेस्ट चुन सकते हैं। यहां हम आपको जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के डेली 2GB डाटा वाले प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


56 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान


Jio का 629 रुपये वाला प्लान: Jio के 629 रुपये वाले प्लान में हर दिन 2GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल मिलाकर 112GB बैठता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 56 दिनों तक चलता है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस दिए जाते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो यह प्लान Jio ऐप्स का सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है, हालांकि इसमें JioCinema प्रीमियम शामिल नहीं है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक गिर जाती है। इसमें वैध यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डाटा मिलता है।

Airtel का 649 रुपये वाला प्लान: Airtel के 649 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा मिलता है जो कि कुल मिलाकर 112GB बैठता है। यह प्लान 56 दिनों की वैधता के साथ आता है। वॉयस कॉलिंग के मामले में इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स की सुविधा दी जाती है। एसएमएस की बात करें तो यह प्लान डेली 100 एसएमएस प्रदान करता है।

Vodafone Idea का 649 रुपये वाला प्लान: Vodafone Idea के 649 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा प्रदान किया जाता है। इस प्लान में 56 दिनों की वैधता दी जाती है। यह प्लान अनलिमिटेंड वॉयस कॉलिंग प्रदान करता है। यह प्लान रोजाना 100 एसएमएस प्रदान करता है। इस प्लान में रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड नाइट डाटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा वीकेंड डाटा रोलओवर के तहत सोमवार से लेकर शुक्रवार तक बचा हुआ डाटा शनिवार से लेकर रविवार तक इस्तेमाल किया जाता है। वोडाफोन आइडिया हर महीने बिना किसी अतिरक्त चार्ज के 2GB डाटा बैकअप भी प्रदान करता है। डेली डाटा कोटा पूरा होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक गिर जाती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 VIII के लॉन्च की तैयारी, 6.5 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  2. Jio ने लॉन्च किया JioCarSync, अब बिना केबल के चलेगा Apple CarPlay और Android Auto
  3. Samsung Galaxy A27 के लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo X300 FE भारत में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग से लैस, जानें कीमत
  5. Vivo X300 Ultra Launched in India: 200MP ट्रिपल कैमरा और 6600mAh बैटरी वाला कैमरा-सेंट्रिक फोन
  6. Realme 16T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  7. Google Pixel 10 मिल रहा 20 हजार सस्ता! Flipkart सेल में सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. WhatsApp Alert! ऐप में मिली बड़ी सिक्योरिटी खामी, तुरंत अपडेट नहीं किया तो...
  9. Thomson ने भारत में लॉन्च किए नए Google 5.0 QLED TV, जानें फीचर्स
  10. Apple के 20th एनिवर्सरी आईफोन में मिल सकता है डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »