• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • डेली डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और SMS बेनेफिट्स के साथ आते हैं ये सस्ते रीचार्ज प्लान

डेली डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और SMS बेनेफिट्स के साथ आते हैं ये सस्ते रीचार्ज प्लान

Airtel, Jio और Vi के महंगे हुए रीचार्ज प्लान्स में से कौन-सा रीचार्ज प्लान ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ उनकी जेब का भी ध्यान रखेगा, इसकी जानकारी हम आपको इस लेख के माध्यम से देंगे।

डेली डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और SMS बेनेफिट्स के साथ आते हैं ये सस्ते रीचार्ज प्लान
ख़ास बातें
  • Airtel और Jio के रीचार्ज प्लान में मिलेगा 21 जीबी डाटा
  • सभी प्लान में मिलती है अनलिमिटिड कॉलिंग और SMS सुविधा
  • Vi के प्लान में मिलती है 18 दिन की वैलिडिटी
विज्ञापन
पिछले साल प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों द्वारा कई प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद Airtel, Jio और Vi जैसी सभी टेलीकॉम कंपनियों के कई पॉपुलर रीचार्ज प्लान महंगे हो गए थे। भारत जैसी टेलीकॉम मार्केट में ज्यादातर यूज़र्स किफायती रीचार्ज प्लान्स को ही प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में अब महंगे हुए रीचार्ज प्लान्स में से कौन-सा रीचार्ज प्लान उनकी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ उनकी जेब का भी ध्यान रखेगा, इसकी जानकारी हम आपको इस लेख के माध्यम से देंगे। जरूरतों की बात करें, यूज़र्स एक रीचार्ज प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग, डेली डाटा एक्सेस और एसएमएस की सुविधा की तलाश करते हैं। आज हम आपको इस लेख के जरिए सभी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के सबसे सस्ते डेली डाटा से लैस प्रीपेड रीचार्ज प्लान की जानकारी देंगे, जो यूज़र्स की उपरोक्त सभी जरूरतों को पूरे करेंगे।
 

Jio Rs 119 Recharge Plan

Jio के सबसे सस्ता डेली डाटा रीचार्ज प्लान 119 रुपये का आता है। इस रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटिड कॉलिंग और 300 फ्री एसएमएस की सुविधा प्राप्त होती है। इसके अलावा, इस प्लान में डेली 1.5 जीबी हाई-स्पीड डाटा उपलब्ध कराया जाता है। प्लान की वैलिडिटी 14 दिन तक की है। 14 दिन की वैधता के हिसाब से आपको इस प्लान में कुल मिलाकर 21 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए प्रदान किया जाता है।
 

Airtel Rs 209 Recharge Plan

Airtel कंपनी 209 रुपये में आपको डेली 1 जीबी डाटा एक्सेस प्रदान करती है, जिसकी वैलिडिटी 21 दिन तक की है। इस लिहाज से आपको एयरटेल के इस प्लान में पूरे 21 जीबी डाटा एक्सेस प्राप्त होता है। इसके अलावा, इस प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा प्राप्त होती है।
 

Vi Rs 199 Recharge Plan

Vi कंपनी का सबसे सस्ता डेली डाटा रीचार्ज प्लान 199 रुपये का है, जिसमें कंपनी 18 दिन तक की वैलिडिटी प्रदान करती है। बेनेफिट्स की बात करें, तो प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग, डेली 1 जीबी डाटा कुल मिलाकर 18 जीबी डाटा और डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा मिलती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »