Jio, Airtel, Vi और BSNL के ये हैं सबसे सस्ते डाटा पैक, कीमत 13 रुपये से शुरू...

Airtel कंपनी के सबसे सस्ते डाटा पैक में बाकि टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले महंगा पैक लेकर आती है और BSNL कंपनी का डाटा पैक सबसे सस्ता है।

Jio, Airtel, Vi और BSNL के ये हैं सबसे सस्ते डाटा पैक, कीमत 13 रुपये से शुरू...
ख़ास बातें
  • BSNL और Vi कंपनी 1 दिन की वैलिडिटी इन पैक पर देती है
  • Jio और Airtel के पैक बिना वैलिडिटी के आते हैं
  • एयरटेल का सबसे महंगा डाटा वाउचर है
विज्ञापन
कोरोना वायरस महामारी के दौरान डाटा एक्सेस की डिमांड दोगुनी हो जाती है। वर्क-फ्रॉम-होम से लेकर स्टडी-फ्रॉम-होम करने वाले कई यूज़र्स मोबाइल इंटरनेट पर निर्भर रहते हैं। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इस बार मोबाइल इंटरनेट पैक की कीमतें काफी बढ़ गई है, जिसका कारण है हाल ही में टेलीकॉम कंपनियों द्वारा टैरिफ में की गई बढ़ोतरी। कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद कई प्रीपेड रीचार्ज प्लान पहले से काफी महंगे हो गए हैं। यदि आप अपनी इंटरनेट की जरूर को पूरा करने के लिए सस्ते से सस्ता रीचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं, तो आज ये लेख आपकी मदद करने वाला है। आज हम आपको सभी टेलीकॉम कंपनियों Airtel, Vi, Jio, और BSNL के सबसे सस्ते 4G डाटा पैक की जानकारी इस लेख के माध्यम से देने जा रहे हैं।
 

Airtel Cheapest Data pack

Airtel कंपनी के सबसे सस्ते डाटा पैक की बात करें, तो यह सभी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले सबसे महंगा रीचार्ज प्लान है। इस प्लान की कीमत 58 रुपये है, जिसमें आपको 3 जीबी डाटा एक्सेस प्रदान किया जाता है। ध्यान रहे कि यह प्लान किसी वैलिडिटी के साथ नहीं आता, तो वैलिडिटी के लिए आपको दूसरे किसी रीचार्ज प्लान पर निर्भर रहना पड़ेगा। इसके अलावा, इस प्लान में अन्य कोई सुविधा मौजूद नहीं है।
 

Jio Cheapest Data pack

Jio का सबसे सस्ता डाटा पैक 15 रुपये का है। हालांकि, यह प्लान एयरटेल के मुकाबले कम डाटा प्रदान करता है, जो कि 1 जीबी है। 1 जीबी डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर @ 64 Kbps हो जाती है। इसके अलावा, यह प्लान भी बिना वैलिडिटी के साथ आता है।


 

Vi Cheapest Data pack

Vi यानी वोडाफोन आइडिया कंपनी 19 रुपये के सस्ते रीचार्ज प्लान में 1 जीबी डाटा प्रदान करती है। हालांकि, यह प्लान वैलिडिटी के साथ आता है। इस पैक में आपको पूरे 24 घंटे की वैलिडिटी मिलती है, जिसका मतलब यह है कि आप इस 1 जीबी डाटा का इस्तेमाल केवल 1 ही दिन कर सकते हैं।
 

BSNL Cheapest Data pack

सस्ते रीचार्ज प्लान के रूप में जाने वाली राज्य के स्वामित्व वाली सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL आपको सबसे सस्ता डाटा पैक प्रदान करती है, जिसकी कीमत महज 13 रुपये की है। इस कीमत में आपको 1 जीबी नहीं बल्कि 2 जीबी डाटा प्रदान किया जाता है। वहीं, इस प्लान की वैलिडिटी भी 1 दिन तक की ही है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »