4 और शहरों में लॉन्‍च हुआ Jio 5G, अबतक 72 शहरों में पहुंचा हाईस्‍पीड नेटवर्क

Jio 5G : कंपनी ने कहा है कि ग्वालियर, जबलपुर और लुधियाना में 5G सर्विस को शुरू करने वाली वह इकलौती ऑपरेटर है। कुल मिलाकर रिलायंस जियो के ट्रू 5G नेवटर्क से अब 72 शहर कनेक्ट हो गए हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जनवरी 2023 14:12 IST
ख़ास बातें
  • ग्वालियर, जबलपुर, लुधियाना और सिलीगुड़ी में लॉन्‍च
  • इनवाइटेड यूजर्स को मिलेगा हाईस्‍पीड इंटरनेट
  • अब 72 शहर कनेक्ट हो गए हैं जियो 5जी से

Jio 5G : इन शहरों में जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत इनवाइट किया जाएगा।

रिलायंस जियो (Jio) ने आज 4 और शहरों में उसकी हाईस्‍पीड 5G इंटरनेट सर्विस को लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी ने ग्वालियर, जबलपुर, लुधियाना और सिलीगुड़ी में ट्रू 5जी नेटवर्क लॉन्च किया है। कंपनी ने कहा है कि 
ग्वालियर, जबलपुर और लुधियाना में 5G सर्विस को शुरू करने वाली वह इकलौती ऑपरेटर है। कुल मिलाकर रिलायंस जियो के ट्रू 5G नेवटर्क से अब 72 शहर कनेक्ट हो गए हैं।इन शहरों में जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर' के तहत इनवाइट किया जाएगा। ये जियो यूजर्स 6 जनवरी से बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड और अनलिमिटेड डेटा हासिल कर सकेंगे। 

लॉन्च पर कमेंट करते हुए जियो प्रवक्ता ने कहा कि 'हमें चार और शहरों को जियो ट्रू 5G नेटवर्क में जोड़कर बेहद खुशी हो रही है। मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पंजाब में जियो, यूजर्स का पसंदीदा ऑपरेटर है। कंपनी ने कहा है कि जियो ट्रू 5G नेटवर्क पर्यटन, विनिर्माण, एसएमई, ई-गवर्नेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग और आईटी के क्षेत्रों में राज्य के लोगों के लिए विकास की संभावनाएं पैदा करेगा।

 इन क्षेत्रों को डिजिटाइज करने की कोशिशों के लिए कंपनी ने राज्‍य सरकारों का भी शुक्रिया किया है। कहा है कि इस साल के आखिर तक वह भारत के हर शहर, हर तालुका में जियो ट्रू 5G सर्विसेज को लॉन्‍च करने का इरादा लेकर आगे बढ़ रही है। 
Advertisement

एक दिन पहले ही जियो ने ओडिशा के दो शहरों में जियो 5G की शुरुआत की है। भुवनेश्वर और कटक राज्‍य के पहले शहर होंगे, जो जियो के 5G नेटवर्क से जुड़ेंगे। जियो ने बताया है कि फरवरी तक राज्‍य के 5 और शहरों में 5G सेवाएं पहुंच जाएंगी। भुवनेश्वर में 5G सर्विसेज का उद्घाटन कतरे हुए जियो ने ट्रू 5G को एक्‍सपीरियंस करने के लिए एक जोन बनाया है। 

कंपनी ने भुवनेश्वर की SOA यूनिवर्सिटी में 5G लैब बनाने के लिए भी एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। कंपनी का कहना है कि कभी आईटी हब के तौर पर मशहूर रहे भुवनेश्वर के लिए जियो ट्रू 5G गेम चेंजर साबित होगा। जियो के लिए यह लॉन्‍च इसलिए भी अहम हैं, क्‍योंकि आने वाले दिनों में भुवनेश्वर में FIH मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप भी खेला जाएगा।  
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  2. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  4. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  6. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  7. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  8. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  9. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  10. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.