• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • रिलायंस जियो फरवरी में औसत 4जी डेटा डाउनलोड स्पीड में सबसे आगे, ट्राई डेटा से हुआ खुलासा

रिलायंस जियो फरवरी में औसत 4जी डेटा डाउनलोड स्पीड में सबसे आगे, ट्राई डेटा से हुआ खुलासा

रिलायंस जियो फरवरी में औसत 4जी डेटा डाउनलोड स्पीड में सबसे आगे, ट्राई डेटा से हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • जियो नेटवर्क पर औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 17.427 एमबीपीएस रही
  • अपलोड स्पीड की बात करें तो आइडिया सबसे आगे है
  • आइडिया ने औसत 4जी अपलोड स्पीड में 33 फीसदी की बढ़त दर्ज की
विज्ञापन
जनवरी में 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में चौथे स्थान पर फिसलने के बाद रिलायंस जियो ने शानदार वापसी की है। जियो एक बार फिर इस सेगमेंट में सभी टेलीकॉम कंपनियों से आगे है। ट्राई के माय स्पीड ऐप द्वारा फरवरी में जुटाए गए आंकडों के हिसाब से रिलायंस जियो 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में सबसे आगे रही। लेकिन अपलोड स्पीड के मामले में वह भी अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे है।

भारत में सबसे तेज 4जी मोबाइल डाउनलोड स्पीड
ट्राई डेटा के मुताबिक, फरवरी में जियो नेटवर्क पर औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 17.427 एमबीपीएस रही। औसत स्पीड के मामले में आइडिया ने 12.216 एमबीपीएस, एयरटेल ने 11.245 एमबीपीएस और वोडाफोन ने 8.337 एमबीपीएस का आंकड़ा दर्ज किया। हालांकि, जियो के औसत डाउनलोड स्पीड का आंकड़ा पिछले साल दिसंबर महीने में दर्ज किए गए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 18.146 एमबीपीएस से पीछे है।

गौर करने वाली बात है कि आइडिया सेल्युलर की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड लगातार बेहतर हो रही है। दिसंबर 2016 में औसत स्पीड 5.943 एमबीपीएस थी, जनवरी में 10.301 एमबीपीएस और अब 12.216 एमबीपीएस है। दूसरी तरफ, एयरटेल व वोडाफोन का जनवरी की तुलना में प्रदर्शन थोड़ा कमज़ोर रहा। एयरटेल की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड जनवरी के 11.862 एमबीपीएस के तुलना में 11.254 एमबीपीएस रही। वहीं, वोडाफोन की औसत डाउनलोड स्पीड 10.301 एमबीपीएस से गिरकर 8.337 एमबीपीएस हो गई।

भारत में सबसे तेज 4जी उपलोड स्पीड
अपलोड स्पीड की बात करें तो आइडिया सबसे आगे है। फरवरी महीने में आइडिया नेटवर्क पर औसत 4जी अपलोड स्पीड 7.497 एमबीपीएस रही। इसके बाद वोडाफोन का नंबर आता है। इस नेटवर्क पर 5.236 एमबीपीएस की अपलोड स्पीड दर्ज की गई। वोडाफोन नेटवर्क पर औसत 4जी अपलोड स्पीड 5.236 एमबीपीएस थी। वहीं, एयरटेल पर 4.492 एमबीपीएस और रिलायंस जियो पर 2.208 एमबीपीएस की औसत अपलोड स्पीड मिली।

आइडिया ने औसत 4जी अपलोड स्पीड में 33 फीसदी की बढ़त दर्ज की। जनवरी महीने में 5.696 एमबीपीएस की औसत 4जी अपलोड स्पीड देने के बाद वोडाफोन के लिए फरवरी में प्रदर्शन थोड़ा कमज़ोर होकर 5.236 एमबीपीएस हो गया। वहीं, रिलायंस जियो की अपलोड स्पीड में भी गिरावट देखने को मिली। एयरटेल के साथ भी ऐसा ही रहा।

भारतीय टेलीकॉम कंपनियों के बीच ग्राहक को लुभाने के एक अजीब सी होड़ है। खासकर रिलायंस जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन आने के बाद स्थिति और भी मज़ेदार हो गई है। जियो को चुनौती देने के मकसद से एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ने भी अनलिमिटेड वॉयस कॉल और ज़्यादा डेटा वाले प्लान पेश किए हैं। दूसरी तरफ, वोडाफोन और आइडिया के विलय की खबरें आई हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अब ChatGPT बना देगा पूरा PowerPoint प्रेजेंटेशन, OpenAI ने लॉन्च किया नया फीचर
  2. 4 चट्टानें आज धरती से टकराने वाली हैं? NASA ने दिया एस्टरॉयड अलर्ट
  3. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  4. Xiaomi 17T भारत में होगा 4 जून को लॉन्च, जानें कैसे होंगे फीचर्स
  5. Facebook मैसेंजर पर कैसे करें सीक्रेट कन्वर्सेशन, कोई दूसरा नहीं देख पाएगा
  6. Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
  7. Realme Buds Air8 Pro भारत में लॉन्च, 50 घंटे बैटरी, सुपर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर, जानें कीमत
  8. Realme Watch S5 लॉन्च, 20 दिन चलेगी बैटरी, जानें क्या हैं खासियतें
  9. Apple Watch अब बताएगी नींद में सांस रुकने की समस्या, भारत में आया नया फीचर
  10. 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Realme 16T 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »