• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 1 साल तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, SMS और कई ऐप्स का सब्सक्रिप्शन देता है ये Jio प्लान! जानें कीमत

1 साल तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, SMS और कई ऐप्स का सब्सक्रिप्शन देता है ये Jio प्लान! जानें कीमत

वैधता पूरी होने तक इस कीमत में आपको पूरा 730GB डेटा मिल जाता है।

1 साल तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, SMS और कई ऐप्स का सब्सक्रिप्शन देता है ये Jio  प्लान! जानें कीमत

इस प्लान में आपको रोजाना 2GB डेटा मिलता है और साथ में कई और बेनिफिट्स भी यह आपके लिए लेकर आता है।

ख़ास बातें
  • प्लान में 365 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते है
  • इस प्लान में रोज 100 SMS मिलते हैं
  • आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है
विज्ञापन
Reliance Jio के लेटेस्ट प्रीपेड प्लान्स में कंपनी ने कई तरह के बदलाव किए हैं। नए साल में कुछ प्लान्स में वैधता के दिन बढ़ाए गए हैं तो कुछ की कीमत में कटौती की गई है। Jio के साल भर की वैधता वाले प्लान भी अब अपडेट हो गए हैं। ऐसे में हम आपके लिए जियो का 365 दिनों की वैधता वाला अपडेटेड प्लान लेकर आए हैं। इस प्लान में आपको रोजाना 2GB डेटा मिलता है और साथ में कई और बेनिफिट्स भी यह आपके लिए लेकर आता है। इसकी कीमत और अन्य डिटेल्स जानने के लिए खबर को पूरी पढ़ें। 

Jio के इस प्लान में आपको पूरे 365 दिनों की वैधता मिलती है। यानि कि 1 साल तक आप मोबाइल नम्बर को रिचार्ज करने की चिंता छोड़ देंगे। यह प्लान डेली 2GB डेटा के साथ आता है। प्लान की कीमत 2879 रुपये है। वैधता पूरी होने तक इस कीमत में आपको पूरा 730GB डेटा मिल जाता है। साथ में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और SMS बेनिफिट भी ये लेकर आता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक ही रह जाती है। लेकिन यह भी अच्छी बात है कि इंटरनेट कनेक्शन फिर भी बना रहता है। इस जियो प्लान में रोज 100 SMS मिलते हैं। 

यह प्लान कुछ कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी आपको देता है। इस प्लान में ग्राहक को JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV के माध्यम से आप 365 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है जो प्लान की वैधता तक मान्य होगा। 

आजकल ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं। कई बार इस तरह की मंशा रखने वाले लोग आपके फोन से संवेदनशील जानकारी जैसे पिन कोड, पासवर्ड, ईमेल आदि की जानकारी चुरा सकते हैं। यह प्लान आपको सुरक्षा बेनिफिट भी देता है क्योंकि इसमें आपको JioSecurity ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलता है जो आपके संवेदनशील डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। जियो प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज का ऑप्शन देता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप रिलायंस जियो की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio Rs 2879 Plan, 2879 Plan jio, jio 2879 Plan details
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »