IMC 2024: देश में 95 करोड़ इंटरनेट यूजर्स, सभी जिलों में 5G नेटवर्कः प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि पूरी तरह 'मेड-इन-इंडिया' स्मार्टफोन्स बनाने की कोशिशें हो रही हैं और इनमें प्रोसेसर्स जैसे कंपोनेंट्स भी शामिल हैं

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2024 17:06 IST
ख़ास बातें
  • ग्लोबल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शंस में देश की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है
  • पिछले 10 वर्षों में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क तेजी से बढ़ा है
  • देश में पूरी तरह 'मेड-इन-इंडिया' स्मार्टफोन्स बनाने का प्रयास हो रहा है

इस इवेंट में Xiaomi और Qualcomm जैसी कई टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियां भी हिस्सा ले रही हैं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को India Mobile Congress (IMC) का उद्धाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी, ब्रॉडबैंड के इस्तेमाल और ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क एक्सपैंशन में कई उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इस वर्ष के IMC में Bharti Airtel और Reliance Jio जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के साथ Xiaomi और Qualcomm जैसी कई टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियां भी हिस्सा ले रही हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में लगभग 1.2 अरब मोबाइल यूजर्स और 95 करोड़ से ज्यादा इंटरनेट यूजर्स हैं। ग्लोबल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शंस में भारत की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत से अधिक की है। उनका कहना था, "डेटा के अफोर्डेबल होने के लिहाज से दुनिया में भारत अग्रणी है। डेटा की कॉस्ट प्रति GB केवल 12 रुपये की है। कई देशों में यह कॉस्ट 10-12 गुना अधिक है।" उन्होंने बताया कि देश के सभी जिलों में 5G नेटवर्क की कवरेज हो चुकी है। पिछले 10 वर्षों में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क तेजी से बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश में स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ोतरी का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पूरी तरह 'मेड-इन-इंडिया' स्मार्टफोन्स बनाने की कोशिशें हो रही हैं और इनमें प्रोसेसर्स जैसे कंपोनेंट्स भी शामिल हैं। 
Advertisement

भारती एंटरप्राइसेज के चेयरमैन, Sunil Mittal ने एयरटेल की हाल ही में लॉन्च हुए एंटी-स्पैम टेक्नोलॉजी की जानकारी दी। इसका उद्देश्य यूजर्स को जाली मैसेज से बचाना और स्कैमर्स से कॉल्स को ब्लॉक करना है। उन्होंने बताया, "हम इंडस्ट्री और टेलीकॉम डिपार्टमेंट के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि इन नेटवर्क्स और सर्विसेज का इस्तेमाल करने पर यूजर्स सुरक्षित रहें।" 

Vodafone Idea (Vi) के प्रमोटर Kumar Mangalam Birla ने कहा कि कर्ज के बोझ से दबी इस टेलीकॉम कंपनी ने फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) के साथ कैपिटल एक्सपेंडिचर का साइकल शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि Vi को लगभग 90,000 करोड़ रुपये की बिड्स मिली हैं। इससे यह Ericsson, Nokia और Samsung के साथ नई डील्स कर सकेगी। उन्होंने बताया, "5G, AI, IoT और क्लाउड टेक्नोलॉजीज के जरिए रुकावटें तोड़ने में 1.6 लाख से अधिक MSME की मदद कर रहे हैं और नए मार्केट्स तक पहुंच रहे हैं।" पिछले कुछ वर्षों में इस टेलीकॉम कंपनी की वित्तीय स्थिति खराब हुई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  4. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  6. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  7. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  8. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  9. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.