Idea का नया ऑफर, अनलिमिटेड कॉल के साथ 84 जीबी डेटा

आइडिया सेल्युलर ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया रीचार्ज पैक लॉन्च किया। इस नए पैक में आइडिया ग्राहकों को डेटा, अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल, आउटगोइंग रोमिंग कॉल और एसएमएस की सुविधा मिलेगी। नए रीचार्ज पैक की कीमत 509 रुपये है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2017 19:22 IST
आइडिया सेल्युलर ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया रीचार्ज पैक लॉन्च किया। इस नए पैक में आइडिया ग्राहकों को डेटा, अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल, आउटगोइंग रोमिंग कॉल और एसएमएस की सुविधा मिलेगी। नए रीचार्ज पैक की कीमत 509 रुपये है और कंपनी के इस पैक को रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन के प्लान को चुनौती देने के लिए पेश किया है। बता दें कि पिछले साल जियो के लॉन्च के साथ ही भारतीय टेलीकॉम कंपनियों के बीच जंग जारी है।

आइडिया को 509 रुपये वाले पैक में ग्राहकों को हर रोज 1 जीबी 3जी डेटा, अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल, मुफ्त रोमिंग आउटगोइंग कॉल और 100 एसएमएस मिलते हैं। इस पैक की वैधता 84 दिन है। आइडिया के इस रीचार्ज की चुनौती जियो के 459 रुपये के रीचार्ज पैक से है। जियो के इस पैक में 84 दिन की वैधता, मुफ्त कॉल और हर रोज 100 एसएमएस के अलावा जियो ऐप का ऐक्सस मिलता है। रिलायंस जियो के पास 509 रुपये वाला भी एक पैक है लेकिन इसमें 49 दिन की वैधता के साथ 2 जीबी डेटा हर रोज मिलता है। इसके अलावा दूसरी मुफ्त सुविधाएं और कैशबैक भी मिलता है।
Advertisement

एयरटेल ने भी हाल ही में 509 रुपये वाला पैक लॉन्च किया है। इस पैक में 1 जीबी 4जी डेटा हर रोज, अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल, मुफ्त रोमिंग आउटगोइंग और 100 एसएमएस मिलते हैं। पैक की वैधता 84 दिन है। वोडाफोन के पास भी 509 रुपये वाला रीचार्ज पैक है जिसमें ये ही सभी सुविधाएं मिलती हैं। एक तरह से कहें तो, एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर अब एक जैसे प्लान (आइडिया 4जी की जगह 3जी डेटा) ऑफर कर रहे हैं जबकि जियो यही ऑफर 50 रुपये कम में दे रही है।

आइडिया ने इसी हफ्ते 198 रुपये वाला प्रीपेड पैक लॉन्च किया जिसमें अब 1 जीबी की जगह 1.5 जीबी 3जी डेटा मिलता है। मायआइडिया ऐप से रीचार्ज करने पर कंपनी 1 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलता है यानी इस पैक में कुल 2.5 जीबी डेटा मिलता है।
Advertisement

आइडिया प्रीपेड यूज़र को 300 रुपये या इससे ज़्यादा के रीचार्ज पर अगले एक साल में 100 प्रतिशत तक कैशबैक मिलेगा। कैशबैक अगले सात रीचार्ज कराने पर हर बार 51 रुपये की छूट मिलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.