आइडिया सेल्युलर की 4जी सेवा दक्षिण भारत में लॉन्च

आइडिया सेल्युलर की 4जी सेवा दक्षिण भारत में लॉन्च
विज्ञापन
देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी आइडिया सेल्युलर ने बुधवार को दक्षिण भारत के कई शहरों में अपनी 4जी सेवा की शुरुआत कर दी। आइडिया सेल्युलर ने जानकारी दी कि यह सेवा फिलहाल कुछ शहरों तक ही सीमित है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना के सभी शहरों में 4जी सेवा मार्च 2016 तक मुहैया कराई जाएगी।

इस तरह से आइडिया ने 4जी मोबाइल नेटवर्क लॉन्च करने के मामले में रिलायंस जियो को पछाड़ दिया है। रिलायंस जियो ने अब तक अपनी 4जी सेवा के रोलआउट की तारीख पर चुप्पी साध रखी है। बताया गया है कि टेस्टिंग की जारी है।

गौरतलब है कि एयरटेल भारत में 4जी मोबाइल नेटवर्क लॉन्च करने वाली पहली कंपनी है। एयरटेल ने अगस्त महीने में देश भर के 296 शहरों में वाणिज्यिक तौर पर 4जी सेवाओं की शुरुआत की थी।

वहीं, वोडाफोन ने 14 दिसंबर को भारत में 4जी सेवा क्षेत्र में उतरने की घोषणा की। कंपनी ने इसकी शुरुआत कोच्चि से की। देश की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी वोडाफोन इंडिया शीघ्र ही यह सेवा त्रिवेंद्रम व कालीकट में शुरू करेगी। वहीं मुंबई, दिल्ली, बंगलुरू तथाकोलकाता में यह सेवा अगले साल मार्च तक शुरू की जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »