Reliance Jio प्लान की वैधता और बैलेंस जांचने का तरीका

रिलायंस जियो के प्लान की वैधता जानना इसलिए भी ज़रूरी है, क्योंकि इसके खत्म होते ही आपके द्वारा चुने गए जियो प्लान के आधार पर अकाउंट के मौज़ूद बैलेंस से एसएमएस और डेटा के लिए कटौती शुरू हो जाएगी। या हो सकता है कि आपने जियो ऑफर की हरदिन की लिमिट के अतिरिक्त 4जी डेटा या इंटरनेशनल रोमिंग के लिए टॉप-अप वाउचर लिया हो। ऐसे में यह जरूरी है कि आपको अपना जियो बैलेंस पता हो।

Reliance Jio प्लान की वैधता और बैलेंस जांचने का तरीका
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो प्लान की वैधता व बैलेंस ऐप व जियोडॉटकॉम पर देख सकते हैं
  • जियो प्रमोशनल ऑफर के बारे में जांचने की जरूरत पड़ेगी
  • जियोडॉटकॉम से अब तक के डेटा ख़पत का स्टेटमेट जेनरेट कर सकते हैं
विज्ञापन
रिलायंस जियो सेवाओं के लिए अप्रैल से पैसे लगने शुरू हो गए थे। लेकिन अभी भी जियो की सेवाएं बेहद कम कीमतों पर उपलब्ध हैं। इनकी शुरुआात 10 रुपये प्रतिदिन से शुरू होती है। रिलायंस जियो ने ऑफर को तब और ज़्यादा किफ़ायती बना दिया जब कंपनी ने जियो प्राइम मेंबर के लिए पहले 90 दिन की सेवाएं मुफ्त देने का ऐलान किया, इसके लिए यूज़र को 303 या इससे ज़्यादा का रीचार्ज कराना था। हालांकि, मुफ्त जियो सर्विस की ये मुफ्त सेवाएं अब खत्म होने को हैं क्योंकि रिलायंस जियो समर सरप्राइजज़ ऑफर अगले कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा। लेकिन अभी यह जानना जरूरी हो गया है कि आपके जियो प्लान की वैधता और बैलेंस कितना है, ताकि अपने अगले रीचार्ज पैक को समय पर रीचार्ज करा सकें और आपका बैलेंस खत्म ना हो।

रिलायंस जियो के प्लान की वैधता जानना इसलिए भी ज़रूरी है, क्योंकि इसके खत्म होते ही आपके द्वारा चुने गए जियो प्लान के आधार पर अकाउंट के मौज़ूद बैलेंस से एसएमएस और डेटा के लिए कटौती शुरू हो जाएगी। या हो सकता है कि आपने जियो ऑफर की हरदिन की लिमिट के अतिरिक्त 4जी डेटा या इंटरनेशनल रोमिंग के लिए टॉप-अप वाउचर लिया हो। ऐसे में यह जरूरी है कि आपको अपना जियो बैलेंस पता हो।

रिलायंस जियो प्लान, वैधता और बैलेंस ऐसे जांचे
अपने मौज़ूदा रिलायंस जियो प्लान की वैधता के साथ-साथ प्रीपेड बैलेंस के बारे में जानकारी के लिए मायजियो ऐप का इस्तेमाल करें और इन स्टेप को फॉलो करें।
 
how
  1. पासवर्ड या सिम वेरिफिकेशन के जरिए मायजियो ऐप खोलें।
  2. जैसे ही आप ऐप खोलते हैं, आपको सबसे ऊपर बैलेंस लिखा हुआ दिखेगा। अगर आप अभी भी जियो समर सरप्राइज़ या जियो धन धना धन ऑफर पर हैं और आपने कभी कोई टॉप अप भी नहीं लिया है तो आपको बैलेंस निल यानी शून्य हो सकता है।
  3. जियो प्लान और वैधता जांचने के लिए, बांयीं से दांयीं तरफ़ स्वाइप करके मेन्यू को खोलें।
  4. माय प्लान्स विकल्प पर क्लिक करें, और इसके बाद आपको एक्टिव प्लान व जियो मेंबरशिप की वैधता दिख जाएगी।
 
वेब पर रिलायंस जियो प्लान की वैधता और बैलेंस जांचने के लिए आपको इन स्टेप को फॉलो करना होगा:

 
how
  1. Jio.com वेबसाइट खोलें और फिक सबसे ऊपर दांये कोने में दिए साइनइन विकल्प पर क्लिक करें।
  2. यहां आप पासवर्ड या ओटीपी के जरिए आप अपने जियो अकाउंट में लॉगइन कर सकते हैं।
  3. एक बार लॉगइन करने के बाद, आपको रिलायंस जियो बैलेंस सबसे ऊपर दिख जाएगा।
  4. जियो प्लान की वैधता देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें, और फिर माय प्लान्स विकल्प पर क्लिक करें।
  5. जियो प्लान के खत्म होने की तारीख़ आपको सबसे नीचे की तरफ़ दिख जाएगी
  6. माय स्टेटमेंट विकल्प में जाकर, आप अपने डेटा ख़पत और किसी तरह के चार्ज के बारे में एक स्टेटमेंट जेनरेट कर सकते हैं।

स्टेटमेंट एक पीडीएफ फाइल के तौर पर पॉप-अप में जेनरेट होगा। इसलिए अगर आपके ब्राउज़र में पॉप-अप विंडोज़ डिसेबल है तो सुनिश्चित कर लें कि एड्रेस बार में दांयीं तरफ़ पॉप-अप के बारे में आई नोटिफिकेशन के चेक बॉक्स पर राइट क्लिक करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »