रिलायंस जियो के 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर के बारे में जानें

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2016 16:46 IST
ख़ास बातें
  • इस ऑफर में भी वेलकम ऑफर वाले सारे फायदे मिलते रहेंगे
  • नए ऑफर में फेयर यूज़ेज पॉलिसी (एफयूपी) में बड़ा बदलाव किया गया है
  • हर दिन ग्राहकों को 4जी स्पीड में 1 जीबी इंटरनेट डेटा ही मिलेगा
रिलायंस जियो के मुखिया मुकेश अंबानी ने गुरुवार को 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर का ऐलान किया। नए ऑफर के तहत भी जियो नेटवर्क पर 'भलाई की सप्लाई' ज़ारी रहेगी, यानी मुफ्त कॉल और इंटरनेट का फायदा 31 मार्च 2017 तक मिलता रहेगा।

(पढ़ें: रिलायंस जियो का मुफ्त कॉल और इंटरनेट ऑफर अब मार्च 2017 तक)
Advertisement

'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर नई बोतल में पुरानी शराब से ज्यादा कुछ और नहीं है। इस ऑफर में भी वेलकम ऑफर वाले सारे फायदे मिलते रहेंगे। मतलब कि मुफ्त वॉयस कॉल, फ्री इंटरनेट, कोई रोमिंग चार्ज नहीं। और इन सबके अलावा सभी जियो सर्विस ग्राहकों के लिए मुफ्त मिलते रहेंगे।

हालांकि, पिछले ऑफर की तुलना में नए ऑफर में फेयर यूज़ेज पॉलिसी (एफयूपी) में बड़ा बदलाव किया गया है। 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर के तहत हर दिन ग्राहकों को 4जी स्पीड में 1 जीबी इंटरनेट डेटा ही मुफ्त मिलेगा। सीमा खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड अपने आप ही कम हो जाएगी।
Advertisement

(पढ़ें: रिलायंस जियो सिम की होगी होम डिलिवरी, जानें सबकुछ)
Advertisement

इसके बारे में मुकेश अंबानी ने कहा, 'वेलकम ऑफर में कंपनी ने पाया कि 80 फीसदी यूज़र दिन में 1 जीबी डेटा की ही खपत करते थे, जबकि बाकी 20 फीसदी यूज़र की खपत असामान्य थी। ऐसे में सभी ग्राहकों को बराबर की सुविधा देने के मकसद एफयूपी में बदलाव किया गया है।'

हैप्पी न्यू ईयर ऑफर उन ग्राहकों के लिए है जो 4 दिसंबर के बाद नया जियो सिम खरीदेंगे। वहीं, पुराने ग्राहक जो पहले से वेलकम ऑफर का फायदा उठा रहे हैं, उनके प्लान को 1 जनवरी 2017 से  हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में अपग्रेड कर दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
  3. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  4. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  5. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  6. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  7. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  8. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  9. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  10. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.