स्पैम कॉल,साइबर फ्रॉड पर DoT की बड़ी कार्रवाई, 1.75 लाख टेलीफोन नंबरों को किया बंद

DoT को Sanchar Saathi पोर्टल के Chakshu मॉड्यूल के जरिए अनचाही व्यावसायिक संचार (UCC), स्पैम और फ्रॉड कॉल्स की शिकायतें मिली थीं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2025 21:21 IST
ख़ास बातें
  • DoT ने बताया है कि उसे Sanchar Saathi पोर्टल के जरिए शिकायतें मिली थीं
  • जांच में पता चला कि स्पैम कॉल्स 0731, 079, 080 जैसे नंबरों से थीं
  • इसके बाद इन्हें स्थाई रूप से ब्लॉक किया गया

Photo Credit: Unsplash

डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशन (DoT) ने 1.75 लाख से अधिक डायरेक्ट इनवार्ड कॉलिंग (DID) और लैंडलाइन नंबरों को बंद कर दिया है। ये नंबर अनधिकृत प्रमोशनल और अवैध गतिविधियों में शामिल पाए गए थे। यह कार्रवाई स्पैम कॉल्स और साइबर फ्रॉड के खिलाफ DoT की लगातार चल रही मुहिम का हिस्सा है। इसके अलावा, DoT ने टेलीकॉम कंपनियों (TSPs) को सख्त हिदायत दी है कि वे Unified License नियमों का सख्ती से पालन करें। कंपनियों को PRIs, Lease Lines, SIP Trunks और IPLC का नियमित ऑडिट करने और इनका सिर्फ वैध इस्तेमाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

DoT को Sanchar Saathi पोर्टल के Chakshu मॉड्यूल के जरिए अनचाही व्यावसायिक संचार (UCC), स्पैम और फ्रॉड कॉल्स की शिकायतें मिली थीं। जांच में पता चला कि बड़ी संख्या में स्पैम कॉल्स 0731, 079, 080 जैसे नंबरों से की जा रही थीं। ये कॉल्स PRIs, Lease Lines, SIP Trunks और IPLC का दुरुपयोग कर की जा रही थीं।
Advertisement

DoT ने टेलीकॉम कंपनियों (TSPs) को आदेश दिया है कि वे यूनिफाईड लाइसेंस नियमों का सख्ती से पालन करें। कंपनियों को PRIs, Lease Lines, SIP Trunks और IPLC का नियमित ऑडिट करने और इनका सिर्फ सही यूज हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अगर आपको स्पैम या साइबर फ्रॉड कॉल्स मिल रही हैं, तो आप भी Sanchar Saathi पोर्टल या ऐप के जरिए इसकी रिपोर्ट कर सकते हैं। यह ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
Advertisement

DoT अब स्पैम कॉल्स के खिलाफ AI आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम पर भी काम कर रहा है, जिससे ऐसे फर्जी नेटवर्क को शुरुआत में ही ब्लॉक किया जा सके। इसके अलावा, सरकार KYC वेरिफिकेशन को और मजबूत करने की दिशा में भी कदम उठा रही है, जिससे फर्जी नंबरों की पहचान आसान हो सके।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: DoT, Mobile Numbers Banned, Spam calls
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  5. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  6. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  7. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  8. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  9. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.