चीन में 5G मोबाइल यूजर्स की संख्या 67 करोड़ के पार, 6G पर हो रहा तेजी से काम

5G in China: चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MIIT) के मुख्य अभियंता झाओ झिगुओ का कहना है कि 67 करोड़ 5G  स्मार्टफोन यूजर्स का आंकड़ा पार कर चुका देश अगली पीढ़ी की 6G तकनीक के अनुसंधान और विकास (R&D) में तेजी लाएगा।

चीन में 5G मोबाइल यूजर्स की संख्या 67 करोड़ के पार, 6G पर हो रहा तेजी से काम

चीन में 5G मोबाइल यूजर्स की संख्या 67 करोड़ के पार, 6G पर हो रहा तेजी से काम

ख़ास बातें
  • चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने दी जानकारी
  • देश में स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या 67.6 करोड़ के पार
  • देश अगली पीढ़ी की 6G तकनीक के अनुसंधान और विकास (R&D) में तेजी लाएगा
विज्ञापन
5G in China: भारत में 5G नेटवर्क को कुछ महीनों पहले ही शुरू किया गया है और इसके यूजर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि, अभी भी 5G नेटवर्क और स्मार्टफोन, दोनों यूजर्स की संख्या कम है, लेकिन चीन इस मामले में काफी आगे निकल गया है। देश के आईटी मंत्रालय ने जानकारी दी है कि चीन में 5G स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या 67.6 करोड़ के पास हो गई है। एक लोकल न्यूज एजेंसी के अनुसार, इस बढ़ती 5G यूजरशिप के साथ चीन उद्योग, खनिज खनन और बंदरगाह संचालन सहित कई क्षेत्रों में 5G तकनीक के लिए अधिक उपयोग परिदृश्यों का पता लगाएगा। इसके लिए देश इस साल के अंत तक 3,000 से अधिक उद्यमों द्वारा 5G-वायर्ड फैक्ट्री बनाने की योजना बना रहा है।

ECNS की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MIIT) के मुख्य अभियंता झाओ झिगुओ का कहना है कि 67 करोड़ 5G  स्मार्टफोन यूजर्स का आंकड़ा पार कर चुका देश अगली पीढ़ी की 6G तकनीक के अनुसंधान और विकास (R&D) में तेजी लाएगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन में अब 5G स्मार्टफोन यूजर्स का आंकड़ा 676 मिलियन पर पहुंच चुका है। ऐसे में देश इस टेक्नोलॉजी का और बेहतर फायदा उठाने का प्लान कर रहा है।

MIIT के अनुसार, जून के अंत तक, चीन में कुल 2.93 मिलियन 5G बेस स्टेशन शुरू किए जा चुके थे, जिसमें 5G स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या 676 मिलियन और कनेक्टेड इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) डिवाइसों की संख्या 2.12 बिलियन तक पहुंच गई है। रिपोर्ट बताती है कि 5G को चीन में 60 प्रमुख इकोनोमिक कैटेगरी में लागू किया गया है और इसका विस्तार विनिर्माण, चिकित्सा, शिक्षा और परिवहन सहित कई अन्य क्षेत्रों में हो रहा है।

झाओ ने आगे यह भी बताया है कि देश 6G R&D में तेजी लाने के प्रयास कर रहा है, ताकि चीन को मैन्युफैक्चरिंग और इंटरनेट पावर के रूप में विकसित करने के लिए ठोस आधार तैयार किया जा सके और साथ ही डिजिटल चीन के निर्माण में योगदान दिया जा सके।

चीन 5G नेटवर्क की क्वालिटी को बढ़ाने का काम कर रहा है और साथ ही रिपोर्ट के अनुसार, शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी 5G कवरेज का विस्तार किया जा रहा है। झाओ के अनुसार, इसके अलावा, लागत को और कम करने और एप्लिकेशन स्केल को बढ़ाने के लिए 5G रेडकैप के विकास को बढ़ावा देने के भी प्रयास किए जाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: China, China 5G Smartphone Users
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Kia ने पेश की Syros EV, जानें रेंज, फीचर्स
  2. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
  3. 2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
  6. iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स
  7. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
  8. बना डाला कागज और गोंद से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज, सफल उड़ान से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  9. Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!
  10. OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »