• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • मात्र 19 रुपये में 90 दिनों तक चलेगा BSNL का ये प्रीपेड प्लान, Jio और Airtel भी रह गए पीछे

मात्र 19 रुपये में 90 दिनों तक चलेगा BSNL का ये प्रीपेड प्लान, Jio और Airtel भी रह गए पीछे

19 रुपये में BSNL 90 दिनों की वैधता वाला प्लान दे रहा है। आज हम इस प्लान की तुलना Jio, Airtel और Vodafone Idea के इस बजट वाले प्लान से कर रहे हैं।

मात्र 19 रुपये में 90 दिनों तक चलेगा BSNL का ये प्रीपेड प्लान, Jio और Airtel भी रह गए पीछे

Photo Credit: Unsplash

ख़ास बातें
  • BSNL के 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 50MB डाटा आता है।
  • Airtel के 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 1GB डाटा दिया जाता है।
  • Jio के 26 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 2GB डाटा प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
अगर हम आपसे कहें कि 19 रुपये में आपको 90 दिनों की वैधता वाला प्लान मिल सकता है तो आपको लगेगा कि ऐसा नहीं हो सकता है। मगर ऐसा है और ऐसा सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) कर रही है। जी हां BSNL महज 19 रुपये में 90 दिनों की वैधता वाला प्रीपेड प्लान प्रदान कर रही है। इतना ही नहीं बल्कि इस प्लान में यूजर्स को 50MB डाटा भी दिया जाता है। यहां हम बीएसएनएल के इस प्लान की तुलना मार्केट में मौजूद अन्य कंपनियों के इसी बजट में आने वाले प्लान से करके बता रहे हैं। आप यहां जान सकते हैं कि अन्य कंपनियां Jio, Airtel और Vodafone Idea इस बजट में अपने यूजर्स को क्या सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

BSNL का 19 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: BSNL के 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 50MB डाटा आता है। वैधता को देखते हुए इस प्रीपेड प्लान में 90 दिनों की वैधता दी जाती है। यह एक प्लान एक्सटेंशन पैक है। 

Airtel का 19 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Airtel के 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 1GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 1 दिन की वैधता मिलती है।

Vodafone Idea का 19 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Vodafone Idea के 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 1GB डाटा मिलता है। वैधता के लिए इस प्लान में 24 घंटे की वैधता प्रदान की जाती है। इस प्लान में मूवीज और टीवी शो का लाभ लिया जा सकता है।

Jio का 26 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 26 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 2GB डाटा प्रदान किया जाता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 28 दिनों की वैधता दी जाती है। हालांकि यह प्लान सिर्प JioPhone यूजर्स के लिए ही सीमित है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है।

वहीं दूसरा 20 रुपये वाला टॉप-अप वाउचर है, जिसमें यूजर्स को 14.95 रुपये का टॉकटाइम मिलता है।

कुल मिलाकर बात करें तो भारत की बीएसएनएल कंपनी ही इतने कम रुपये में वैधता को बढ़ाने का अवसर देती है। बाकी अन्य प्लान में आपको डाटा तो ज्यादा मिलेगा, लेकिन वैधता बीएसएनएल जैसी नहीं मिलेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »