कॉल ड्रॉप होने पर आपको मिलेगा 1 रुपये हर्ज़ाना

कॉल ड्रॉप होने पर आपको मिलेगा 1 रुपये हर्ज़ाना
विज्ञापन
दूरसंचार नियामक ट्राई ने कॉल ड्रॉप के लिए उपभोक्ताओं को मुआवजा देने की सिफारिश की है। ट्राई ने टेलीकॉम ऑपरेटरों से कहा है कि उन्हें हर कॉल ड्रॉप के लिए 1 रुपये का मुआवज़ा देना होगा। ये सिफारिशें 1 जनवरी से लागू होंगी।

हालांकि, मुआवजा तीन कॉल प्रति दिन तक ही सीमित रहेगा। कॉल ड्रॉप होने के 4 घंटे के अंदर ही टेलीकॉम ऑपरेटरों को कंज्यूमर को एसएमएस के जरिए मुआवजे की राशि की जानकारी देनी होगी। पोस्ट-पेड यूज़र के लिए मुआवज़े का ब्योरा अगले महीने की बिल में दिया जाएगा।

इससे पहले, दूरसंचार नियामक ट्राई ने गुरुवार को कहा था कि मुंबई और दिल्ली में 'कॉल ड्रॉप' के मामले में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ है और टेलीकॉम ऑपरेटर मानकों को पूरा करने के मामले में विभिन्न मोर्चे पर पीछे हैं।

ट्राई का कहना है कि मुंबई में कोई भी मोबाइल सेवा प्रदाता मानक को पूरा नहीं कर पा रहा है जबकि दिल्ली में तीन प्रमुख कंपनियां एयरटेल, वोडाफोन तथा एयरसेल गुणवत्तापूर्ण सेवा देने के मामले में पीछे पाई गईं।

वहीं, सरकार ने गुरुवार को खराब सेवा के लिए कंपनियों पर लगाया जाने वाले जुर्माने को विनियामक द्वारा घोषित नए नियमों के तहत दोगुना कर दिया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  3. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  4. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  5. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  6. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  8. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »