सस्ते और फायदेमंद प्रीपेड प्लान, वो भी इंटरनेट और अनलिमिटेड फोन कॉल के साथ...

भले ही रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसी कंपनियां कोई भी प्लान निकालें। लेकिन आप अपनी सुविधा और ज़रूरत के हिसाब से से ही किसी रीचार्ज प्लान को चुनते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2017 12:53 IST
ख़ास बातें
  • अपने-अपने नेटवर्क से ग्राहकों को जोड़ने को लेकर मारमारी है
  • टेलीकॉम कंपनियां हर दूसरे दिन नए प्लान के साथ आ रही हैं
  • इनमें से कुछ बेहद ही कारगर रीचार्ज पैक हैं और सस्ते भी
चाहे कोई भी चीज कितनी भी लुभावनी हो, आप तब ही उससे खरीदते हैं जब वह आपके बजट में फिट बैठता हो, या फिर ज़रूरत होने पर। यह नियम कुछ हद तक टेलीकॉम कंपनियों द्वारा दिए जा रहे रीचार्ज प्लान पर भी लागू होता है। भले ही रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसी कंपनियां कोई भी प्लान निकालें। लेकिन आप अपनी सुविधा और ज़रूरत के हिसाब से से ही किसी रीचार्ज प्लान को चुनते हैं।

इन दिनों अपने-अपने नेटवर्क से ग्राहकों को जोड़ने को लेकर गलाकाट प्रतिस्पर्धा है। ग्राहक को लुभाने के लिए टेलीकॉम कंपनियां हर दूसरे दिन नए प्लान के साथ आ रही हैं। इनमें से कुछ बेहद ही कारगर रीचार्ज पैक हैं और सस्ते भी। वैसे, सिम कार्ड में ग्राहकों के पास प्रीपेड और पोस्टपेड पैक की सुविधा होती है। कंपनियां दोनों किस्म के ग्राहकों के लिए अलग-अलग प्लान भी मुहैया कराती है। हमने आपकी सुविधा के लिए ऐसे ही चुनिंदा प्रीपेड प्लान ढूंढ निकाले हैं जो सस्ते होने के साथ अनलिमिटेड कॉल की सुविधा के साथ आते हैं। इनमें से सबसे फायदेमंद और सस्ता प्लान कौन सा है? आप आगे पढ़ कर खुद ही जान लें।
Advertisement
 

रिलायंस जियो का 149 रुपये प्रीपेड प्लान

149 रुपये वाला यह प्रीपेड अनलिमिटेड कॉल और डेटा की सुविधा के साथ आता है। आप किसी भी नेटवर्क पर असीमित फोन कॉल कर पाएंगे। पहले इस प्लान में सिर्फ 2 जीबी डेटा दिया जाता था। लेकिन अब यह भी अनलिमिटेड डेटा के साथ आता है। अब भी ग्राहकों को 2 जीबी 4जी डेटा ही दिया जाएगा। लेकिन अब यूज़र निर्धारित 4जी डेटा खत्म हो जाने के बाद 64 केबीपीएस की स्पीड में डेटा इस्तेमाल करते रहेंगे। इस प्लान के साथ आपको जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है। पैक में आपको 300 एसएमएस मुफ्त भी मिलेंगे।
 

एयरटेल का 149 और 199 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के पास भी ऐसी ही सुविधा वाला 199 रुपये का प्रीपेड प्लान है। लेकिन यह रिलायंस जियो के प्लान की तरह फायदेमंद नहीं है। इस रीचार्ज पैक में आपको सभी नेटवर्क पर असीमित फोन कॉल की सुविधा मिलेगी। वैधता 28 दिनों की है और इस्तेमाल करने के लिए 1 जीबी डेटा मिलेगा। वैसे, एयरटेल के पास एक प्लान 149 रुपये वाला भी है। यह भी असीमित फोन कॉल की सुविधा के साथ आता है, लेकिन सिर्फ एयरटेल नेटवर्क पर। 28 दिनों वाले इस पैक में आपको 2 जीबी डेटा भी मिलेगा।
 

आइडिया का 198 रुपये वाला प्लान

आइडिया भी अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल की सुविधा दे रही है, वो भी सभी नेटवर्क पर। इस रीचार्ज पैक की कीमत 198 रुपये है। इसके साथ 28 दिन की वैधता वाले प्लान में 1 जीबी डेटा भी मिलेगा। पहले कंपनी 147 रुपये में आइडिया नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा देती है। और यह 2 जीबी के साथ आता था। लेकिन अब इस रीचार्ज प्लान से असीमित फोन कॉल की सुविधा हटा दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Vodafone, Idea, Telecom Plan, Airtel

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.