बीएसएनएल दे रही है हर महीने 300 जीबी डेटा और रात में कॉल करना भी फ्री

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2017 16:31 IST
ख़ास बातें
  • इस प्लान के तहत यूज़र हर महीने 300 जीबी डेटा पाएंगे
  • नए प्लान के तहत ग्राहक रात में मुफ्त वॉयस कॉल की भी सुविधा पाएंगे
  • अधिकारी ने नए 249 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान की पुष्टि की
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने नया 249 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है जिसे बीबी अनलिमिटेड 249 के नाम से जाना जाएगा। इस प्लान के तहत यूज़र हर महीने 300 जीबी डेटा पाएंगे। नए प्लान के तहत ग्राहक रात में मुफ्त वॉयस कॉल की भी सुविधा पाएंगे।

गैजेट्स 360 से बात करते हुए बीएसएनएल के ग्राहक सेवा अधिकारी ने नए 249 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस प्लान की वैधता 6 महीने की है। इसके बाद यह अपने आप 499 रुपये वाले प्लान में तब्दील हो जाएगा। बीएसएनएल के नए ब्रॉडबैंड प्लान को रिलायंस जियो जैसी टेलीकॉम कंपनियों के लिए चुनौती तौर पर देखा जा सकता है।

बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 249 रुपये वाला प्लान यूज़र के लिए मार्च महीने तक उपलब्ध था। हालांकि, बीएसएनएल के अधिकारी ने बताया कि यूज़र कुछ और वक्त तक इस प्लान को चुन पाएंगे। और यह प्लान सिर्फ नए ग्राहकों के लिए है।

नए 249 रुपये वाले प्लान में ग्राहक हर दिन 10 जीबी डेटा पाएंगे। बताया गया है कि यूज़र 10 जीबी तक डेटा 2 एमबीपीएस की स्पीड में डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद स्पीड घटकर 1 एमबीपीएस हो जाएगी। नया 249 प्लान जम्मू-कश्मीर और अंडमान-निकोबार छोड़कर उन सभी सर्किल में उपलब्ध है, जहां बीएसएनएल की सेवाएं हैं। वहीं, दैनिक सीमा वाले 10 जीबी डेटा की खपत पूरी नहीं होती है तो बचा हुआ डेटा अगले दिन की सीमा में जुड़ जाएगा।
Advertisement
 
इस प्लान को चुनने वाले ग्राहक रात 9 बजे से सुबह 7 बजे के बीच अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे। बीएसएनएल के अधिकारी ने कहा कि अनलिमिटेड मुफ्त कॉल की सुविधा रविवार को भी मिलेगी और भारत में किसी भी नेटवर्क पर कॉल करना मुफ्त होगा।
Advertisement

बीएसएनएल ने साफ किया है कि 249 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में ग्राहकों से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा। ग्राहकों को सिक्योरिटी राशि के तौर पर 249 रुपये अतिरिक्त देना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Offer, Data Tariff, BSNL Unlimited Calling, Telecom, India
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.