BSNL ने 499 रुपये वाले भारत फाइबर प्लान की बढ़ाई उपलब्धता

BSNL ने अपनी वेबसाइट पर भी इस प्लान को अपडेट कर दिया है। अब वेबसाइट पर आपको 499 रुपये का 100 जीबी सीयूएल भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान 29 जून की वैलिडिटी के साथ दिखाई देगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2020 17:09 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के इस प्लान में मिलता है अनलिमिटेड डेटा
  • डेटा के साथ 499 रुपये के प्लान में मिलता है अनलिमिटेड कॉल
  • यह प्रमोशनल प्लान अंडमान-निकोबार को छोड़कर सभी सर्कल में उपलब्ध

BSNL की वेबसाइट पर उपलब्ध है प्लान

BSNL ने इस साल फरवरी में 499 रुपये वाले भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान की शुरुआत की थी। इस प्लान में यूज़र्स को 100 जीबी डेटा 20 एमबीपीएस स्पीड के साथ मुहैया कराया जाता है। हालांकि, इस प्लान को प्रमोशनल बेसिस पर पेश किया गया था। 31 मार्च को इस प्लान की वैधता खत्म होने वाली थी। लेकिन अब कंपनी ने इस प्लान की वैधता को आगे बढ़ा दिया है, अब यह प्लान 29 जून को समाप्त होगा। जो भी ग्राहक इस प्लान को खरीदने के इच्छुक हैं, वह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे खरीद सकते हैं। यह प्लान अंडमान-निकोबार को छोड़कर उन सभी जगहों पर उपलब्ध है जहां बीएसएनएल भारत फाइबर सर्विस दी जाती है।

BSNL ने अपनी वेबसाइट पर भी इस प्लान को अपडेट कर दिया है। अब वेबसाइट पर आपको 499 रुपये का 100 जीबी सीयूएल भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान 29 जून की वैलिडिटी के साथ दिखाई देगा। इस प्लान में यूज़र को 100 जीबी डेटा तक 20 एमबीपीएस स्पीड मिलती है, इसके बाद स्पीड घटकर 2 एमबीपीएस रह जाती है। यह मासिक प्लान अनलिमिटेड डेटा डाउनलोड और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल+एसटीडी कॉल सुविधा के साथ आता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, अंडमान-निकोबार को छोड़कर यह प्लान सभी सर्कल में उपलब्ध है। सबसे पहले इस बदालव की जानकारी Only Tech द्वारा दी गई।

दूसरे प्लान की तरह यह ब्रॉडबैंड प्लान अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन के साथ नहीं आता। बीएसएनएल 999 रुपये के अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन को सभी महंगे प्लान के साथ देती है।

आपको बता दें कि हाल ही में बीएसएनएल ने 'वर्क फ्रॉम होम' प्रमोशनल ब्रॉडबैंड प्लान की भी शुरुआत की थी, जिसमें लैंडलाइन ग्राहकों को मुफ्त में इंटरनेट सुविधा दी जा रही है। इस प्लान में ग्राहक को प्रति दिन हाई-स्पीड 5 जीबी डेटा दिया जाता है, जिसमें उन्हें 1 एमबीपीएस स्पीड मिलती है। इसमें एक मुफ्त इमेल आईडी और 1 जीबी स्टोरेज स्पेस भी शामिल है। यह प्रमोशनल प्लान अंडमान-निकोबार को छोड़कर सभी सर्कल में उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.