BSNL का पूरे देश में 4G सर्विसेज शुरू करने के बाद  5G पर जाने का प्लान

पूरे देश में BSNL की 4G सर्विसेज इक्विपमेंट के लिए परचेज ऑर्डर देने के 18-24 महीनों में शुरू होंगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 16 मार्च 2023 13:56 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के लिए 600 MHz, 3300 MHz और 26 GHz बैंड्स में स्पेक्ट्रम रिजर्व है
  • इस स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल 5G सर्विसेज के लिए किया जाएगा
  • देश में पिछले वर्ष ये हाई-स्पीड सर्विसेज शुरू हुई थी

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां देश के 329 शहरों में 5G सर्विसेज शुरू कर चुकी हैं

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की लगभग एक लाख 4G साइट्स लगाने के लिए बिड पर मंत्रियों का समूह (GoM) विचार कर रहा है। इसके लिए परचेज ऑर्डर देने के 18-24 महीनों के अंदर पूरे देश में कंपनी 4G सर्विसेज शुरू करेगी। इसके बाद BSNL की 5G सर्विसेज शुरू करने की योजना है। 

कम्युनिकेशंस मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने संसद को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित पूरे देश में BSNL की 4G सर्विसेज परचेज ऑर्डर देने के 18-24 महीनों में शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद कंपनी 5G सर्विसेज शुरू करेगी। केंद्र सरकार ने BSNL के लिए 600 MHz, 3300 MHz और 26 GHz बैंड्स में स्पेक्ट्रम रिजर्व रखा है, जिसका इस्तेमाल 5G सर्विसेज उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कम्युनिकेशंस स्टेट मिनिस्टर Devusinh Chauhan ने बताया कि देश के 329 शहरों में 5G सर्विसेज शुरू हो चुकी हैं। 

केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष अगस्त में टेलीकॉम कंपनियों को स्पेक्ट्रम एलोकेशन लेटर जारी किए थे और उनसे देश में 5G सर्विसेज को लॉन्च करने की तैयारी करने के लिए कहा था। टेलीकॉम डिपार्टमेंट को 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये की बिड्स मिली थी। भारती एयरटेल और रिलायंस जियो ने अगले वर्ष मार्च तक 15 करोड़ तक मोबाइल फोन यूजर्स के 5G में कन्वर्ट होने का टारगेट रखा है। 

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में BSNL के CMD, P K Purwar की ओर से संबंधित सर्कल्स के CGM को लिखे पत्र के हवाले से बताया गया था, "टेलीकॉम डिपार्टमेंट और BSNL के बीच रिवाइवल पैकेज से जुड़े मंत्रिमंडल के फैसले को लागू करने के लिए हुए MoU में कंपनी को खराब प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर जवाबदेही को सुनिश्चित करना है। यह देखा जा सकता है कि पिछले एक वर्ष में पांच सर्कल नेगेटिव रेवेन्यू के निकट पहुंच गए हैं, पांच सर्कल में यह नेगेटिव हो गया है और तीन सर्कल गंभीर तौर पर नेगेटिव हो गए हैं।" BSNL के लिए रेवेन्यू में बड़ी गिरावट वाले सर्कल्स पश्चिम बंगाल, चेन्नई, उत्तर प्रदेश पूर्व, सिक्किम, अंडमान और निकोबार, ओडिशा, बिहार और कर्नाटक हैं। इसके अलावा केरल, जम्मू और कश्मीर, आंध्र प्रदेश, झारखंड और पूर्वोत्तर में कंपनी का रेवेन्यू घटा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  2. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  3. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  4. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  6. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  8. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  9. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  10. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.