BSNL जल्द 200 साइट्स पर शुरू करेगी 4G सर्विस, दिसंबर तक होगा 5G अपग्रेड 

यह सरकारी टेलीकॉम कंपनी जल्द ही 200 साइट्स प्रति दिन के औसत से अपना नेटवर्क बढ़ा सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 मई 2023 18:43 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी जल्द ही 200 साइट्स प्रति दिन के औसत से अपना नेटवर्क बढ़ा सकती है
  • देश भर में BSNL का मौजूदा मार्केट शेयर नौ प्रतिशत का है
  • प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अपने 5G नेटवर्क को तेजी से बढ़ा रही हैं

हाल ही में कंपनी ने पंजाब के कुछ क्षेत्रों में ट्रायल के तौर पर 4G सर्विसेज शुरू की थी

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने तीन महीने के ट्रायल के बाद 200 साइट्स के साथ 4G नेटवर्क शुरू कर रही है। कंपनी जल्द ही 200 साइट्स प्रति दिन के औसत से अपना नेटवर्क बढ़ा सकती है। कंपनी ने लगभग 1.23 लाख साइट्स पर 4G नेटवर्क शुरू करने के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और ITI लिमिटेड को 19,000 करोड़ रुपये से अधिक का ऑर्डर दिया है। 

IT और कम्युनिकेशंस मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने बताया कि BSNL का 4G नेटवर्क दिसंबर तक 5G पर अपग्रेड करने की योजना है। उनका कहना था, "हमने देश में 4G-5G स्टैक डिवेलप किया है। इस स्टैक का इंस्टॉलेशन BSNL के साथ शुरू हुआ है। चंडीगढ़ और देहरादून के बीच 200 साइट्स पर इसे पूरा कर लिया गया है और अगले दो सप्ताह में यह सर्विस शुरू हो जाएगी। तीन महीने तक टेस्टिंग के बाद हम एक दिन में औसत 200 साइट्स के साथ आगे बढ़ेंगे। इसके बाद दिसंबर तक एक मामूली सॉफ्टवेयर एडजस्टमेंट के साथ यह 5G पर अपग्रेड हो जाएगा।" 

देश में पिछले वर्ष 5G सर्विसेज को लॉन्च किया गया था। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां Reliance Jio और Bharti Airtel बहुत से शहरों में 5G सर्विसेज शुरू कर चुकी हैं। पिछले महीने BSNL ने पंजाब के कुछ क्षेत्रों में ट्रायल के तौर पर 4G सर्विसेज शुरू की थी। कंपनी ने अपना मार्केट शेयर तीन वर्षों में बढ़ाकर 15 प्रतिशत से 20 प्रतिशत करने का टारगेट रखा है। देश भर में कंपनी का मौजूदा मार्केट शेयर नौ प्रतिशत का है। इसका कहना है कि उसकी स्टॉक मार्केट में जाने की कोई योजना नहीं है क्योंकि उसके पास पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं।  

हाल ही में हाल ही में कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, P K Purwar ने बताया था, "अगले तीन वर्षों में कंपनी नेटवर्क अपग्रेड करने पर 30,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।" उनका कहना था कि देश के पास स्वदेशी 4G इक्विपमेंट होगा और नई टेक्नोलॉजी से BSNL की कवरेज बढ़ेगी। केंद्र सरकार ने BSNL के लिए ने 600 MHz, 3300 MHz और 26 GHz बैंड्स में स्पेक्ट्रम को रिजर्व रखा है, जिसका इस्तेमाल 5G सर्विसेज उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। इससे पहले टाटा ग्रुप की एक अन्य कंपनी Tejas Networks को BSNL ने IP-MPLS बेस्ड एक्सेस एंड एग्रीगेशन नेटवर्क के अपग्रेड के लिए 696 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया था। 

(Except for the headline, this story has not been edited by NDTV staff and is published from a press release)

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.