BSNL जल्द देगी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर, सरकार को है उम्मीद 

BSNL को प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है। इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या भी घट रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जून 2023 19:52 IST
ख़ास बातें
  • पिछले 12 वर्षों से कंपनी घाटे में है
  • केंद्र सरकार ने BSNL को तीन बार राहत पैकेज दिया है
  • देश में पिछले वर्ष 5G सर्विसेज की शुरुआत हुई थी

पिछले वित्त वर्ष में BSNL का लॉस बढ़कर 8,161 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

पिछले कुछ वर्षों से घाटे से जूझ रही सरकारी टेलीकॉम कंपनी (BSNL) जल्द ही 4G सर्विसेज शुरू करने वाली है। कंपनी को 4G और 5G सर्विसेज लॉन्च करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 89,000 करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज मिला है। BSNL को प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है। इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या भी घट रही है। 

टेलीकॉम मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने कहा कि अगले वर्ष प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को BSNL टक्कर देने की स्थिति में होगी। उनका कहना था, "कंपनी की 4G और 5G सर्विसेज लॉन्च होने के बाद इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या में कमी रुक जाएगी।" टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के अनुसार, BSNL का मार्च में मार्केट शेयर 9.27 प्रतिशत का था और मोबाइल सेगमेंट में इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 10.36 करोड़ थी। वायरलाइन सेगमेंट में यह लगभग 25 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर थी। 

कर्ज के बोझ से दबी इस कंपनी को खराब इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह पिछले 12 वर्षों से घाटे में है। देश में पिछले वर्ष 5G सर्विसेज शुरू की गई थी। Reliance Jio Infocomm और Bharti Airtel जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां तेजी से अपने 5G नेटवर्क का दायरा बढ़ा रही हैं। इन कंपनियों का मुकाबला करने में BSNL को परेशानी हो रही है। 

BSNL का पिछले वित्त वर्ष में लॉस बढ़कर 8,161 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह इससे पिछले वित्त वर्ष में 6,982 करोड़ रुपये का था। कंपनी का लॉस बढ़ने का बड़ा कारण सरकार को चुकाए जाने वाले एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) के लिए प्रोविजन करना है।  पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने AGR की बकाया रकम के लिए 17,688 करोड़ रुपये का प्रोविजन किया और इसे 16,189 करोड़ रुपये की वायबिलिटी गैप फंडिंग मिली है। इस वजह से कंपनी ने 1,499 करोड़ रुपये का असाधारण लॉस दिखाया है और इससे इसके कुल लॉस में बढ़ोतरी हुई है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का कुल खर्च 5.1 प्रतिशत बढ़कर 27,364 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसमें एंप्लॉयी कॉस्ट 7,952 करोड़ रुपये की थी। हालांकि, BSNL के रेवेन्यू में लगभग 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने 19,130 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.