BSNL के सर्वर पर हमला, लीक हुआ यूजर्स का डेटा!

हैकर्स का दावा है कि उनके पास SIM कार्ड की डिटेल्स, होम लोकेशन रजिस्टर डेटा और सर्विस से जुड़ी महत्वपूर्ण सिक्योरिटी कीज हैं

BSNL के सर्वर पर हमला, लीक हुआ यूजर्स का डेटा!

कंपनी के टेलीकॉम बिजनेस से लगभग 278 GB डेटा को चुराया गया है

ख़ास बातें
  • हैकर ने चोरी किए गए डेटा को बेचने की पेशकश की है
  • इसमें सर्वर के स्नैपशॉट भी शामिल हैं
  • पिछले वित्त वर्ष में BSNL का नेट लॉस घटकर 5,367 करोड़ रुपये का रहा था
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को बड़ा झटका लगा है। इसके सर्वर्स पर हैकर्स ने अटैक कर कथित तौर पर यूजर्स और बिजनेस का डेटा हासिल कर लिया है। हैकर्स का दावा है कि उनके पास SIM कार्ड की डिटेल्स, होम लोकेशन रजिस्टर डेटा और सर्विस से जुड़ी महत्वपूर्ण सिक्योरिटी कीज हैं। ऐसी आशंका है कि चोरी किए गए डेटा का इस्तेमाल SIM कार्ड क्लोनिंग, पहचान की चोरी और वसूली के लिए भी हो सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में डिजिटल रिस्क मैनेजमेंट फर्म Athenian Tech के हवाले से बताया गया है कि इस सायबर अटैक के पीछे 'kiberphant0m' कहा जाने वाला हैकर है। यह हैकर का डार्क वेब फोरम यूजरनेम हो सकता है। हालांकि, यह पुष्टि नहीं हुई है कि यह हैक किसी व्यक्ति ने किया है या हैकर्स के ग्रुप ने। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि BSNL के टेलीकॉम बिजनेस से लगभग 278 GB डेटा को चुराया गया है। इसमें सर्वर के स्नैपशॉट भी शामिल हैं जिनका इस्तेमाल दोबारा अटैक करने और सिक्योरिटी से जुड़े रिस्क में हो सकता है। इस सायबर अटैक में इंटरनेशनल मोबाइल सब्सक्राइबर आइडेंटिटी (IMSI) नंबर्स, SIM कार्ड डिटेल्स, पिन कोड, ऑथेंटिकेशन की और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी चुराई गई है। 

इस रिपोर्ट के अनुसार, हैकर ने चोरी किए गए डेटा को बेचने की पेशकश की है। पिछले वित्त वर्ष में BSNL का नेट लॉस घटकर 5,367 करोड़ रुपये का रहा था। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का नेट लॉस 8,161 करोड़ रुपये का था। इसका लॉस घटने के पीछे खर्चों में कमी और नॉन-ऑपरेटिंग इनकम में बढ़ोतरी प्रमुख कारण हैं। 

BSNL का ऑपरेशंस से रेवेन्यू मामूली बढ़कर 19,343.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि, यह केंद्र सरकार की ओर से तय किए गए 20,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य से कम रहा है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का सेल्युलर सर्विसेज और एंटरप्राइज सेगमेंट से रेवेन्यू घटा है। इसके खर्च लगभग 2.5 प्रतिशत घटकर 26,683 करोड़ रुपये के रहे। हालांकि, कंपनी की एंप्लॉयी कॉस्ट 4.4 प्रतिशत बढ़कर 8,034 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। BSNL को प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। यह अपनी 4G सर्विस लॉन्च कर रही है। Bharti Airtel और Reliance Jio जैसी बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने देश भर में अपना 5G नेटवर्क शुरू कर दिया है। इससे इन कंपनियों के सब्सक्राइबर्स की संख्या भी बढ़ी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »