200 दिनों की वैलिडिटी वाला BSNL का 'सस्‍ता' रिचार्ज, Jio, Airtel के उड़े होश!

BSNL कई किफायती रिचार्ज प्लान पेश करता है जो यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा जैसे लाभ प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 नवंबर 2024 14:01 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के 999 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 200 दिनों की वैधता मिलती है।
  • BSNL के 997 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
  • BSNL के 997 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है।

BSNL के 999 रुपये वाले प्लान में 200 दिनों की वैधता मिलती है।

Photo Credit: BSNL

BSNL कई किफायती रिचार्ज प्लान पेश करता है जो यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा जैसे लाभ प्रदान करते हैं। हाल ही में निजी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनियों Jio, Airtel और Vodafone Idea ने अपने प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की थी, जिससे यूजर्स ने अन्य विकल्प तलाश शुरू किए। वर्तमान में बीएसएनएल सिर्फ कम कीमत वाले प्लान उपलब्ध करवाने के साथ अपने नेटवर्क कवरेज बेहतर बनाने के लिए भी काम कर रहा है। यहां हम आपको बीएसएनएल के कम कीमत में ज्यादा वैधता वाले प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी ने हाल ही में पूरे भारत में 50 हजार नए 4G मोबाइल टावर लगाए हैं, जिनमें से 41 हजार से ज्यादा अब चालू और काम कर रहे हैं। BSNL ने आने वाले महीनों में अन्य 50 हजार टावर इंस्टॉल करने का प्लान बनाया है और अगले साल जून तक देश भर में अपनी 4G सर्विस शुरू करने की तैयारी है, जिसकी पुष्टि संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की।


BSNL का 999 रुपये वाला प्लान


BSNL के बजट रिचार्ज प्लान की कीमत 999 रुपये है जो कि 200 दिनों की लंबी वैधता प्रदान करता है। इस प्लान में देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जिससे यह उन यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन बन जाता है जिन्हें कॉलिंग के लिए फोन की जरूरत होती है। हालांकि, इस प्लान में फ्री डाटा शामिल नहीं है।


BSNL का 997 रुपये वाला प्लान


Advertisement
BSNL के 997 रुपये वाले प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। यह प्लान डेली 100 मुफ्त एसएमएस प्रदान करता है। इसके अलावा इस प्लान में रोजाना 2GB हाई-स्पीड डाटा भी प्रदान किया जाता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 160 दिनों तक चलता है। यह उन स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जिन्हें कॉलिंग और डाटा दोनों सर्विस की जरूरत होती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि Jio, Airtel और Vodafone Idea जैसी टेलीकॉम कंपनियां BSNL की तरह 200 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज प्लान पेश नहीं करती हैं।

आपको बता दें कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने अनिवार्य कर दिया है कि भारत में सभी टेलीकॉम ऑपरेटर उन क्षेत्रों की जानकारी देते हुए जियोस्पेटियल कवरेज मैप्स पब्लिश करें जहां वे वायरलेस वॉयस और ब्रॉडबैंड सर्विस प्रदान करते हैं। रेगुलेटर ने मोबाइल नेटवर्क प्रोवाइडर्स से इन कवरेज मैप्स को अपनी वेबसाइट पर डिस्प्ले करने के लिए कहा है, जिसमें कस्टमर एक्सेस के लिए 2G, 3G, 4G और 5G समेत उनकी वायरलेस सर्विस की उपलब्धता को दिखाया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.