• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL के Rs 97 के इस रीचार्ज में डेली मिलेगा 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें प्लान

BSNL के Rs 97 के इस रीचार्ज में डेली मिलेगा 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें प्लान

BSNL के विपरित दूसरी टेलीकॉम कंपनियां Airtel 199 रुपये के साथ डेली 1 जीबी डेटा बेनेफिट प्रदान करती है, वहीं, Jio 75 रुपये की कीमत में 0.1जीबी डेटा प्रदान करता है। Vi 148 रुपये में डेली 1 जीबी डेटा बेनेफिट प्रदान करती है, जिसकी वैधता 18 दिन की है।

BSNL के Rs 97 के इस रीचार्ज में डेली मिलेगा 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें प्लान

प्लान की वैधता 18 दिन की है

ख़ास बातें
  • 97 रुपये के प्रीपेड प्लान में मिलता है डेली 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा
  • डेली डेटा कोटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 80Kbps हो जाती है
  • प्लान में शामिल है कुल मिलाकर 100 SMS मुफ्त
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक प्रीपेड रीचार्ज प्लान पेश करती है, जिससे न केवल ग्राहक प्लान की तरफ आकर्षित होते हैं बल्कि प्रतिद्वंदी कंपनियों को भी कड़ी टक्कर मिलती है। आज हम आपको बीएसएनएल के ऐसे ही किफायती प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं। इस प्लान के तहत टेलीकॉम कंपनी 100 रुपये से भी कम के रीचार्ज में डेली डेटा व फ्री कॉलिंग जैसे बेनेफिट अपने ग्राहकों को पेश करती है। Jio, Airtel व Vi जैसी प्रतिद्वंदी कंपनियां के रीचार्ज प्लान में 100 रुपये से कम की कीमत में डेली डेटा जैसे बेनेफिट नहीं मिलते। आइए जानते हैं बीएसएनएल के इसी रीचार्ज प्लान और इसके बेनेफिट्स के बारे में।

BSNL के इस रीचार्ज प्लान की कीमत 97 रुपये है। 97 रुपये वाले BSNL Prepaid Recharge Plan में यूज़र्स को रोज़ाना 2 जीबी डेटा बेनेफिट प्राप्त होता है। वहीं, 2 जीबी डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 80kbps हो जाती है। इसके अलावा, इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी शामिल है, जिसमें लोकल/एसटीडी/रोमिंग कॉलिंग मिलती है। बाकि डेली डेटा व अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान के समान इस प्लान के साथ भी आपको प्रतिदिन 100 मुफ्त SMS की भी सुविधा मिलती है। इस प्लान में BSNL का लोकधुन कॉन्टेंट भी शामिल है।

हालांकि, इस प्लान की वैधता की बात करें तो यह प्लान 18 दिन तक के लिए ही वैध है, जिसका मतलब है कि प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट केवल 18 दिन तक ही उपलब्ध होंगे।

बीएसएनएल के विपरित दूसरी टेलीकॉम कंपनियो के रीचार्ज प्लान की बात करें, तो Airtel 199 रुपये के साथ डेली 1 जीबी डेटा बेनेफिट प्रदान करती है, जिसकी वैधता 24 दिन की है। वहीं, Jio 75  रुपये की कीमत में 0.1जीबी डेटा प्रदान करता है। वहीं, Vi 148 रुपये में डेली 1 जीबी डेटा बेनेफिट प्रदान करती है, जिसकी वैधता 18 दिन की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »