• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • अनलिमिटेड डेटा और 20Mbps की स्पीड के साथ आता है BSNL का सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान, जानें कीमत

अनलिमिटेड डेटा और 20Mbps की स्पीड के साथ आता है BSNL का सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान, जानें कीमत

यह BSNL Bharat Fiber का अब तक का सबसे सस्ता प्लान है। 329 रुपये के इस ब्रॉडबैंड प्लान में आपको 20Mbps तक की स्पीड मिलेगी।

अनलिमिटेड डेटा और 20Mbps की स्पीड के साथ आता है BSNL का सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान, जानें कीमत

BSNL के पास एक 449 रुपये का प्लान भी है, जिसमें 30Mbps स्पीड मिलती है

ख़ास बातें
  • इस BSNL प्लान की फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) लिमिट 1,000GB (1TB) है
  • 1 टीबी डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 2Mbps हो जाएगी
  • Airtel और Jio के सबसे सस्ते प्लान की कीमत क्रमश: 499 और 399 रुपये है
विज्ञापन
वर्तमान में स्टूडेंट्स या घर से काम करने वाले लोगों एक हाई-स्पीड और स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन चाहिए होता है। यूं तो मोबाइल इंटरनेट भी अच्छी स्पीड के साथ आता है, लेकिन इसमें आपको स्टेबल कनेक्शन नहीं मिलता है और न ही इसमें आपको ज्यादा डेटा का फायदा मिलता है। ऐसे में ब्रॉडबैंड कनेक्शन काफी काम आता है। इस समय भारत में BSNL, Airtel, Jio सहित कई अन्य टेलीकॉम कंपनियां व इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर मौजूद हैं, जो आपको कम कीमत में हाई-स्पीड और भरपूर डेटा वाले ब्रॉडबैंड प्लान देते हैं। यहां हम आपको भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के ऐसे सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान (Cheapest Broadband Plans) की जानकारी दे रहे हैं, जिसे कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है और यह आपको 20Mbps की स्पीड के साथ भरपूर डेटा का फायदा देगा।

हम BSNL के इस सस्ते भारत फाइबर प्लान की तुलना Airtel और Jio के ब्रॉडबैंड प्लान से भी करने वाले हैं, जिससे आपको यह अंदाज़ा मिल सके कि  यह प्लान मार्केट के अन्य खिलाड़ियों के प्लान की तुलना में कितनी वैल्यू देते हैं। 
 

BSNL Rs 329 Bharat Fiber Broadband Plan Details

यह बीएसएनएल भारत फाइबर का अब तक का सबसे सस्ता प्लान है। 329 रुपये के इस ब्रॉडबैंड प्लान में आपको 20Mbps तक की स्पीड मिलेगी। फिलहाल यह चुनिंदा राज्यों में उपलब्ध है। सर्विस प्रोवाइडर के मुताबिक, प्लान की फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) लिमिट 1,000GB (1TB) है, जिसके बाद सब्सक्राइबर्स स्लो स्पीड पर ब्राउजिंग और डाउनलोडिंग कर सकेंगे। बता दें कि 1 टीबी डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 2Mbps हो जाएगी। 

यूजर्स के पास भारत में किसी भी नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा भी होगी। नया फाइबर एंट्री ब्रॉडबैंड प्लान BSNL की वेबसाइट पर चुनिंदा राज्यों में लिस्ट किया गया है। प्लान की कीमत 329 रुपये है, लेकिन इसमें टैक्स शामिल नहीं, जिसका मतलब है कि ग्राहकों को 18 प्रतिशत जीएसटी या 59 रुपये एक्स्ट्रा देना होगा, जिसके बाद इसका कुल मंथली रेंट 388 रुपये हो जाएगा। 

इस साल मार्च में लॉन्च होने से पहले कंपनी के पास सबसे सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान के रूप में 449 रुपये का प्लान मौजूद था, जिसमें 3,300GB (3.3TB) की FUP लिमिट के साथ 30Mbps स्पीड मिलती है। इसमें भी कुल डेटा कोटा खत्म होने के स्पीड 2Mbps हो जाती है।
 

BSNL Rs 329 Bharat Fiber Broadband Plan vs Others

Airtel के पास बेसिक ब्रॉडबैंड प्लान के रूप में सबसे सस्ता प्लान 499 रुपये का है, जिसमें यूजर्स को 40Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग भी मिलती है।

वहीं, Jio Fiber के पास सबसे सस्ता प्लान 399 रुपये का है, जिसमें 30Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट शामिल है। इस प्लान में भी अन्य ऑपरेटर्स की तरह यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा दिया जाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »