• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • मात्र 22 रुपये में 90 दिनों की वैधता वाला BSNL का प्लान, जियो भी नहीं दे सकता ऐसे लाभ

मात्र 22 रुपये में 90 दिनों की वैधता वाला BSNL का प्लान, जियो भी नहीं दे सकता ऐसे लाभ

Jio के 25 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 2GB डाटा मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है।

मात्र 22 रुपये में 90 दिनों की वैधता वाला BSNL का प्लान, जियो भी नहीं दे सकता ऐसे लाभ

Photo Credit: BSNL

ख़ास बातें
  • BSNL के 22 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 90 दिनों की वैधता मिलती है।
  • Jio के 25 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 2GB डाटा मिलता है।
  • Airtel के 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 1GB डाटा मिलता है।
विज्ञापन
जब-जब बात सस्ते प्रीपेड प्लान की होती है तो भारत में सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां जैसे कि एयरटेल और जियो भी टक्कर नहीं दे पाती हैं। बेशक जियो ने भारत में फ्री टेलीकॉम बेनिफिट्स की शुरुआत की था, लेकिन आज के समय में यह कंपनी भी सस्ते प्रीपेड प्लान के मामले में बीएसएनल से पीछे छूट जाती है। आज हम आपको BSNL के 22 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं जो कि ग्राहकों को 90 दिनों तक की वैधता प्रदान करता है। यहां हम इस प्लान की तुलना Jio, Vodafone Idea और Airtel के इसी बजट में आने वाले प्लान से भी करके बता रहे हैं। आइए इन प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

BSNL का 22 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: BSNL के 22 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 90 दिनों की वैधता मिलती है। हालांकि इस प्लान में कोई फ्री वॉयस कॉलिंग और डाटा का लाभ नहीं मिलता है। मगर इस प्लान में लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग के लिए 30 पैसा प्रति मिनट चार्ज लगता है।
 

BSNL के 22 रुपये वाले प्लान का Jio, Airtel और Vodafone Idea से मुकाबला



Jio का 25 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 25 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 2GB डाटा मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता मौजूदा एक्टिव प्लान जितनी ही होती है।

Airtel का 19 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Airtel के 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 1GB डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता 1 दिन की है।

Vodafone Idea का 19 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Vodafone Idea के 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 1GB डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता 24 घंटे की है। इस प्लान में वोडाफोन ऐप के जरिए मूवीज और टीवी शो का लाभ लिया जा सकता है।

कुल मिलाकर बात की जाए तो वैधता के मामले में BSNL को किसी भी प्लान से सीधे तौर पर कोई टक्कर नहीं मिलता है। हालांकि आपको इस बजट में अगर डाटा की जरूरत है तो Jio 25 रुपये में 2जीबी डाटा देता है, वहीं Airtel और Vodafone Idea 1जीबी डाटा ऑफर करते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »