• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 395 दिन तक 600GB डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और OTT सब्सक्रिप्शन मिलेगा BSNL के इस प्लान में...

395 दिन तक 600GB डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और OTT सब्सक्रिप्शन मिलेगा BSNL के इस प्लान में...

BSNL के इस रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को पूरे 395 दिन तक की वैलिडिटी मिलती है। इसका मतलब यह है कि यह प्लान 1 साल + 1 महीना एक्स्ट्रा वैलिडिटी के साथ आता है।

395 दिन तक 600GB डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और OTT सब्सक्रिप्शन मिलेगा BSNL के इस प्लान में...
ख़ास बातें
  • BSNL के इस प्लान की वैधका 395 दिन तक की है
  • बीएसएनएल के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी है
  • बिना डेली लिमिट के मिलेगा 600जीबी डाटा
विज्ञापन
BSNL (भारतीय संचार निगम लिमिटेड) टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों के लिए सस्ते से सस्ता व महंगे से मंहगा रीचार्ज प्लान लेकर आती है, लेकिन हर रीचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स ग्राहकों के लिए पैसा वसूल साबित होते हैं। आज हम आपके लिए कंपनी का एक ऐसा ही पैसा वसूल रीचार्ज प्लान लेकर आए हैं, जिसमें आपको अनेक बेनेफिट्स प्रदान किए जाएंगे। यह बीएसएनएल का एक लॉन्ग टर्म प्रीपेड रीचार्ज प्लान है, जो कि 365 नहीं बल्कि उससे भी ज्यादा दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को OTT सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। आइए जानते हैं इस प्लान की डिटेल्स-

BSNL के इस रीचार्ज प्लान की कीमत 1,999 रुपये है, जिसमें ग्राहकों को पूरे 395 दिन तक की वैलिडिटी मिलती है। इसका मतलब यह है कि यह प्लान 1 साल + 1 महीना एक्स्ट्रा वैलिडिटी के साथ आता है। वहीं, बात प्लान के तहते मिलने वाले बेनेफिट्स की करें तो इस प्लान में आपको कुल मिलाकर 600GB डाटा प्राप्त होगा, जिसमें किसी प्रकार की डेली लिमिट मौजूद नहीं है। इस 600 जीबी डाटा का इस्तेमाल आप 395 दिन तक की वैधता में कभी भी कर सकते हैं। 600 जीबी डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर @80 Kbps हो जाएगी।

डाटा के अलावा, बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को डेली अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा प्राप्त होती है, जिसमें ग्राहक किसी भी नेटवर्क पर पूरे 395 दिन तक वॉयस कॉल कर सकते हैं। साथ ही प्लान में डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है।

बात अगर इस प्लान में मिलने वाले सबसे खास बेनेफिट की करें, तो वो है EROS NOW Entertainment का फ्री सब्सक्रिप्शन जो कि आपको सालभर के लिए इस प्लान में मिलता है। इन सब के अलावा, प्लान नेम 60 दिन तक के लिए लोकधुन कॉन्टेंट व अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज विकल्प के साथ PRBT बेनेफिट मिलता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL Rs 1, 999 recharge plan, BSNL, EROS NOW Entertainment
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »