BSNL FIFA World Cup पैक दे रहा 149 रुपये में 112 जीबी डेटा, Jio, Airtel से मुकाबला तेज़

Jio से मुकालबा करने के लिए BSNL नया प्लान लेकर आई है, जो यूज़र को 4 जीबी दैनिक डेटा का लाभ देगा। यूज़र को 28 दिन की वैधता के साथ कुल...

BSNL FIFA World Cup पैक दे रहा 149 रुपये में 112 जीबी डेटा, Jio, Airtel से मुकाबला तेज़

BSNL FIFA World Cup

ख़ास बातें
  • Jio से मुकालबा करने के लिए BSNL नया प्लान लेकर आई
  • यूज़र को 4 जीबी दैनिक डेटा का लाभ देगा यह प्लान
  • 28 दिन की वैधता के साथ कुल 112 जीबी डेटा मिलेगा
विज्ञापन
Jio से मुकालबा करने के लिए BSNL नया प्लान लेकर आई है, जो यूज़र को 4 जीबी दैनिक डेटा का लाभ देगा। यूज़र को 28 दिन की वैधता के साथ कुल 112 जीबी डेटा मिलेगा। इस पैक की कीमत होगी 149 रुपये। बता दें कि नया BSNL पैक FIFA World Cup Special है, जो 149 रुपये एसटीवी वाला है। यह पैक पूरा फीफा वर्ल्ड कप सीज़न तक लागू रहेगा, जिसकी अवधि 12 जून से 15 जुलाई है। यह पैक, Jio के 149 रुपये वाले पैक को टक्कर देगा, जिसमें 3 जीबी डेटा प्रतिदिन दिया जाता है। इसमें यूज़र को 100 एसएमएस हर दिन 28 दिन की वैधता के साथ आते हैं।

बीएसएनएल का नया FIFA World Cup Special पैक एयरटेल के 2 जीबी दैनिक डेटा वाले पैक को भी टक्कर देगा, जो यूज़र को 28 दिन की वैधता के साथ समान लाभ देता है। बीएसएनएल का 149 रुपये वाला पैक बुधवार से शुरू हो रहा है। यह जानकारी टेलीकॉम टॉक की तरफ से आई है। 4 जीबी डेटा का लाभ टेलीकॉम प्रतिद्वंद्वी Jio, Airtel से कहीं ज्यादा है। हालांकि, इस नए पैक में वॉयस कॉल और एसएमएस के लाभ शामिल नहीं हैं। कुल मिलाकर कंपनी इस पैक के ज़रिए उन युवाओं को आकर्षित करना चाहती है, जिन्हें फोन पर फीफा वर्ल्ड कप का मज़ा लेना है।

149 रुपये वाला पैक बीएसएनएल की आधिकारिक साइट व अन्य बड़े रीचार्ज आउटलेट से खरीदा जा सकता है। यह ख़ास तौर से बीएसएनएल के प्रीपेड सब्सक्राइबर के लिए एक्सक्लूसिव रहेगा।

पिछले सप्ताह बीएसएनएल ने अपने फाइबर कॉम्बो यूएलडी 777 और कॉम्बो यूएलडी 1277 प्लान अपग्रेड किए थे। इनमें यूज़र को 500 जीबी तक डेटा 50 एमबीपीएस की स्पीड से दिया जाता है। 30 दिन की वैधता के साथ 777 रुपये का प्लान है। इसके अलावा यूएलडी 1277 प्लान है, जो यूज़र को 100 एमबीपीएस की दर से 750 जीबी डेटा देता है। इसमें 30 दिन की वैधता 1,277 रुपये में मिलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: bsnl, bsnl plan, jio

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »