BSNL के इन 3 प्रीपेड प्लान की वैधता हुई आधी

74 रुपये, 75 रुपये और 153 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता अब 90 दिनों की होगी। पहले ये BSNL Prepaid Plan 180 दिनों की वैधता के साथ आते थे।

BSNL के इन 3 प्रीपेड प्लान की वैधता हुई आधी

BSNL Prepaid Plans: बदलाव से होगा ग्राहकों को नुकसान

ख़ास बातें
  • BSNL के प्लान में यह बदलाव मंगलवार से ही लागू हो गया है
  • यह बदलाव सिर्फ तमिलनाडु सर्कल के लिए नहीं है
  • आने वाले दिनों में अन्य सर्कल में भी प्लान में बदलाव किए जाएंगे
विज्ञापन
Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने अपने तीन प्रीपेड रीचार्ज प्लान में बड़े बदलाव किए हैं। इन बीएसएनएल प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैधता आधी कर दी गई है। बीएसएनएल ने यह बदलाव 74 रुपये, 75 रुपये और 153 रुपये वाले प्लान में किया है। ये प्लान पहले 180 दिनों की वैधता के साथ आते थे। याद रहे कि इस सारकारी टेलीकॉम कंपनी ने केरल सर्कल में बीते महीने 118 रुपये, 187 रुपये और 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान वैधता कम कर दी थी। बीएसएनएल ने इन प्रीपेड प्लान की वैधता कम करके अपने राजस्व को बढ़ाने की उम्मीद कर रही है। हाल ही में Airtel और Vodafone जैसी टेलीकॉम कंपनियों ने भी अपने मुनाफे को बढ़ाने के लिए प्रीपेड प्लान में बदलाव किए थे।

BSNL Tamil Nadu की वेबसाइट के मुताबिक, 74 रुपये, 75 रुपये और 153 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता अब 90 दिनों की होगी। पहले ये BSNL Prepaid Plan 180 दिनों की वैधता के साथ आते थे।

यह बदलाव सिर्फ तमिलनाडु सर्कल के लिए नहीं है। चेन्नई सर्कल के लिए बीएसएनएल की वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन दिया गया है जो इन प्रीपेड प्लान में बदलाव की बात करता है। इसी तरह से बीएसएनएल केरल की वेबसाइट पर भी प्लान बदलाव के साथ लाइव हैं।

Telecom Talk के मुताबिक, 74 रुपये, 75 रुपये और 153 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ मिलने वाले फायदे की वैधता में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसका मतलब है कि 74 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 15 दिनों के लिए 2 जीबी डेटा और सभी घरेलू नेटवर्क पर 100 मिनट वॉयस कॉल्स मिलते रहेंगे। 75 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 15 दिन की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 10 जीबी डेटा मिलता रहेगा। दूसरी तरफ, 153 रुपये वाले BSNL Prepaid Plan में 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉयसकॉल, 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलता रहेगा।

BSNL के प्लान में यह बदलाव मंगलवार से ही लागू हो गया है। इसे आने वाले दिनों में अन्य सर्कल में भी लाइव कर दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »