BSNL के ये दो प्लान हुए और फायदेमंद, मिलेगा ज्यादा डेटा

BSNL ने Airtel, Vodafone और Jio से मुकाबले के लिए अपने दो पोस्टपेड प्लान को रिवाइज़ कर दिया है।

BSNL के ये दो प्लान हुए और फायदेमंद, मिलेगा ज्यादा डेटा

BSNL के ये दो प्लान हुए और फायदेमंद, मिलेगा ज्यादा डेटा

ख़ास बातें
  • BSNL के 525 रुपये वाले प्लान में अब प्रतिमाह मिलेगा 40 जीबी डेटा
  • बीएसएनए के दोनों प्लान Amazon Prime के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं
  • BSNL के 725 रुपये वाले प्लान में अब प्रतिमाह मिलेगा 50 जीबी डेटा
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने नए उपभोक्ताओं को लुभाने के साथ Airtel, Vodafone और Jio से मुकाबले के लिए अपने दो पोस्टपेड प्लान को रिवाइज़ कर दिया है। बीएसएनएल (BSNL) ने यूजर्स को अधिक डेटा मुहैया कराने के उद्देश्य से 525 रुपये और 725 रुपये वाले दो पोस्टपेड प्लान को संशोधित किया है। आइए अब आपको इस विषय में जानकारी देते हैं कि BSNL के ये दोनों प्लान अब यूजर्स को कितना डेटा प्रदान करेंगे।

BSNL का 525 रुपये वाला प्लान अब प्रतिमाह 40 जीबी डेटा तो वहीं 725 रुपये वाला प्लान हर माह 50 जीबी डेटा प्रदान करेगा। BSNL के 525 रुपये वाले प्लान के साथ प्रतिमाह 40 जीबी डेटा के अलावा, बिना एफयूपी (फेयर यूसेज पॉलिसी) लिमिट के अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और Amazon Prime का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। याद करा दें कि, 525 रुपये वाला प्लान पहले केवल प्रतिमाह 15 जीबी डेटा के साथ आता था।

अब बात BSNL के 725 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान की। 50 जीबी डेटा के अलावा यूजर को बिना एफयूपी लिमिट के वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और Amazon Prime का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। यह प्लान डेटा रोलओवर विकल्प के साथ नहीं आता है। वेबसाइट TelecomTalk ने सबसे पहले इन दोनों प्लान के बारे में जानकारी को स्पॉट किया था।

BSNL द्वारा प्लान में बदलाव के बाद भी Vodafone और Airtel के पास कम कीमत में बेहतर पोस्टपेड प्लान उपलब्ध है। Vodafone का 499 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान प्रतिमाह 75 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और अमेज़न प्राइम का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलता है। Airtel के 499 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में वोडाफोन के सामान ही बेनिफिट दिए जाते हैं। इसके अलावा एयरटेल का यह प्लान 500 जीबी तक के डेटा रोलओवर प्लान के साथ आता है। बता दें कि, Airtel का 499 रुपये वाला अनलिमिटेड प्लान Wynk TV सब्सक्रिप्शन, लाइव टीवी और मूवीज़ के लाइब्रेरी एक्सेस और हैंडसेट डैमेज प्रोटेक्शन के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL Postpaid Plans, Airtel, Vodafone, Jio
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »