BSNL का राखी ऑफर, 74 रुपये में अनलिमिटेड कॉल के साथ 1 जीबी डेटा

सरकारी मोबाइल सेवा प्रदाता बीएसएनएल ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए नया ऑफर पेश कर दिया है। बीएसएनएल ने राखी की सौगात नाम से एक नया आकर्षक कॉम्बो वाउचर पेश किया है जिसे एसटीवी- 74 नाम दिया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 3 अगस्त 2017 13:09 IST
ख़ास बातें
  • बीएसएनएल के नए प्रीपेड प्लान की वैधता पांच दिन है
  • इस पैक में अनलिमिटेड ऑन-नेट वॉयस कॉल मिलती है
  • इसके अलावा ग्राहकों को 74 रुपये का टॉक टाइम व 1 जीबी डेटा भी मिलता है
सरकारी मोबाइल सेवा प्रदाता बीएसएनएल ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए नया ऑफर पेश कर दिया है। बीएसएनएल ने राखी की सौगात नाम से एक नया आकर्षक कॉम्बो वाउचर पेश किया है जिसे एसटीवी- 74 नाम दिया है।

एसटीवी- 74 कॉम्बो वाउचर के तहत, बीएसएनएल नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल, मुफ्त एक जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए 74 रुपये का टॉक टाइम भी दिया जा रहा है। इस पैक की वैधता पांच दिन है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह त्यौहारी वाउचर 3 अगस्त से देश भर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वाउचर 12 दिन तक मिलेगा।

श्री आर. के. मित्तल, निदेशक कंज़्यूमर मोबिलिटी , बीएसएनएल बोर्ड ने कहा की अपनी परम्पराओं का निर्वहन करते हुए बीएसएनएल त्योहारों पर सबसे सस्ते टैरिफ आफ़र पेश करता है । इसके अतिरिक्त अलग-अलग यूज़र की जरूरत के हिसाब से त्योहारी दिनों में हमने कुछ अन्य कॉम्बो वाउचर क्रमश: रु 189/-, 289/- व 389/- पेश किए हैं जिसमें 18% तक अतिरिक्त टॉक वैल्यू व एक जीबी मुफ्त डेटा मिलेगा। कंपनी का मानना है कि इन नए स्पेशल वाउचर के साथ बीएसएनएल इंडस्ट्री में दूसरी कंपनियों को टक्कर दे पाएगी।

पिछले महीने ही सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने रिलायंस जियो को चुनौती देने के मकसद ने नया प्लान पेश किया है। नए पोस्टपेड प्लान के मुताबिक, जिन BSNL के ग्राहकों ने 99 रुपये का प्लान चुना है उन्हें अब 250 एमबी डेटा मिलेगा। पहले इन ग्राहकों को कोई डेटा नहीं दिया जाता था। इसी तरह से प्लान 225 चुनने वाले ग्राहकों को अब 200 एमबी की जगह 1 जीबी डेटा मिलेगा। प्लान 325 में अब 250 एमबी की जगह 2 जीबी डेटा दिया जाएगा। प्लान 525 और 725 चुनने वाले ग्राहकअब क्रमशः 3 जीबी (पहले 500 एमबी) और 5 जीबी (पहले 1 जीबी) डेटा पाएंगे। बीएसएनएल के अधिकारी ने यह पुष्टि भी की कि 799, 1125 और 1525 रुपये वाला प्लान चुनने वाले ग्राहकों को कोई अतिरिक्त डेटा नहीं मिलेगा। वे क्रमशः 10 जीबी, 20 जीबी और 30 जीबी डेटा पाते रहेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL OFFER, RAKHI SAUGAAT, BSNL COMBO OFFER
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.