BSNL द्वारा 1,599 रुपये और 899 रुपये के रीचार्ज प्लान लॉन्च किए जाने की खबर

1,599 रुपये के BSNL प्रीपेड प्लान वाउचर अनलिमिटेड इनबाउंड कॉल्स, हर दिन 2 जीबी हाई स्पीड डेटा और 1,500 रुपये का टॉकटाइम लेकर आया है।

BSNL द्वारा 1,599 रुपये और 899 रुपये के रीचार्ज प्लान लॉन्च किए जाने की खबर

BSNL के दोनों ही प्लान में मिलेगा हर दिन 2 जीबी डेटा

ख़ास बातें
  • ओडिशा सर्कल में उपलब्ध है यह स्पेशल प्लान वाउचर
  • केवल 31 मई तक ही उपलब्ध हैं ये ऑफर
  • मैसेज के जरिए ग्राहकों के इस प्लान की जानकारी दे रहा BSNL
विज्ञापन
भारत संचार निगम (BSNL) ने कथित तौर पर 1,599 रुपये और 899 रुपये का प्रीपेड प्लान वाउचर अपने स्पेशल प्रमोशनल ऑफर के तहत लॉन्च किया है। यह ऑफर केवल ओडिशा सर्कल में ही उपलब्ध होगा। राज्य स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी ने अपने 1,599 रुपये के प्लान वाउचर में 1,500 रुपये के टॉकटाइम के साथ हर दिन 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा और BSNL नेटवर्क पर अनलिमिटेड इनबाउंड कॉल की सुविधा प्रदान कर रही है। इसके अलावा बीएसएनएल के इस प्लान की वैधता 425 दिन है। ऑपरेटर का यह 1,599 रुपये और 899 रुपये का प्लान वाउचर केवल ओडिशा सर्कल में ही उपलब्ध होगा, न कि दूसरे सर्कल में।

OnlyTech रिपोर्ट के मुताबिक, 1,599 रुपये और 899 रुपये के प्रीपेड प्लान वाउचर की जानकारी BSNL ओडिशा डिविज़न द्वारा SMS मैसेज के जरिए ग्राहकों को दी जा रही है। एक एसएमएस के स्क्रीनशॉट की तस्वीर सामने आई है, जिसमें इस प्लान से संबंधित अन्य जानकारियां हासिल हुईं। इसके साथ ही यह भी मालूम चला कि यह स्पेशल ऑफर केवल 31 मई तक ही मान्य है।
 

BSNL Rs. 1599 plan voucher benefits

SMS मैसेज स्क्रीनशॉट के मुताबिक, 1,599 रुपये के बीएसएनएल प्रीपेड प्लान वाउचर अनलिमिटेड इनबाउंड कॉल्स, हर दिन 2 जीबी हाई स्पीड डेटा और 1,500 रुपये का टॉकटाइम लेकर आया है। इस प्लान वाउचर में बीएसएनएल दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए 20 पैसा पर पर मिनट भी ऑफर कर रहा है। यह प्लान 425 दिन की वैधता के साथ आता है।
 

BSNL Rs. 899 plan voucher benefits

बीएसएनएल के 899 रुपये के प्लान वाउचर में भी हर दिन 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा, BSNL नेटवर्क पर अनलिमिटेड इनबाउंड कॉल, दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए 20 पैसा पर पर मिनट मिलेगा। हालांकि, इस प्लान में टॉकटाइम वैल्यू 100 रुपये होगा और इसकी वैधता केवल 365 दिन होगी।

ऑनलाइन साझा किए गए स्क्रीनशॉट में 1,599 रुपये और 899 रुपये दोनों ही प्रीपेड प्लान वाउचर 31 मई की उपलब्धता के साथ लिस्ट हैं। इसका मतलब यह है कि इस महीने के बाद ग्राहक इस प्लान वाउचर को नहीं खरीद पाएंगे। गौर करने वाली बात यह भी है कि यह मैसेज कथित तौर पर केवल बीएसएनएल ओडिशा नेटवर्क के लिए ही भेजा गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL PV 1599, BSNL PV 899, BSNL, Bharat Sanchar Nigam Limited

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  2. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  5. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  6. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  7. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  8. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  9. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  10. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »