BSNL ग्राहकों को मिल रहा है 25 प्रतिशत अतिरिक्त डेटा

BSNL ने अपनी 20वीं सालगिराह के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए एक नया ऑफर पेश किया है। ऑफर में ग्राहकों को 25 प्रतिशत अतिरिक्त डेटा दिया जा रहा है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2020 11:55 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने 1 अक्टूबर 2020 को अपने 20 साल पूरे किए हैं
  • मौजूदा या नए डेटा वाउचर्स या एसटीवी पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त डेटा मिलेगा
  • इस ऑफर को 30 अक्टूबर तक के लिए पेश किया गया है

BSNL ने इस साल 1 अक्टूबर को अपने 20 साल पूरे किए थे

1 अक्टूबर 2020 को BSNL की नीव रखी गई थी और अब, जब कंपनी ने अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं, तो ग्राहकों को कुछ फायदे तो मिलने चाहिए। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए इस उपलक्ष पर लेटेस्ट ऑफर पेश किया है, जिसमें ग्राहकों को उनके मौजूदा और नए वाउचर्स/एसटीवी पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त डेटा मिलेगा। हालांकि ये वाउचर्स या एसटीवी डेटा बेनिफिट्स देने वाले होने चाहिए। बीएसएनएल ने फिलहाल इसे कुछ ही सर्किल में पेश किया है। ऑफर को 31 अक्टूबर तक के लिए पेश किया गया है।

BSNL ने अपनी 20वीं सालगिराह के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए एक नया ऑफर पेश किया है। OnlyTech द्वारा देखे गए बीएसएनएल तमिलनाडु सर्कुलर के मुताबिक, ग्राहकों को डेटा बेनिफिट्स के साथ आने वाले उनके मौजूदा या नए वाउचर्स/एसटीवी पर 25 प्रतिशत डेटा मिलेगा। पोस्टर से पता चलता है कि यह प्रोमोशनल ऑफर शुरू हो चुका है और 31 अक्टूबर तक उपलब्ध होगा। तमिलनाडु के अलावा इस ऑफर की घोषणा तेलंगाना, राजस्थान और पंजाब ट्विटर अकाउंट के जरिए भी की गई है।
 

इससे अलग, बता दें कि भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने हाल ही में अपने वर्क @ होम प्रमोशनल ब्रॉडबैंड प्लान की उपलब्धता को भी बढ़ाया था, जो बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपने लैंडलाइन ग्राहकों को इंटरनेट की सुविधा प्रदान करता है। यह प्लान अब 8 दिसंबर तक उपलब्ध है। यह विशेष रूप से उन बीएसएनएल लैंडलाइन ग्राहकों के लिए है जिनके पास ब्रॉडबैंड कनेक्शन नहीं है। वर्क @ होम ब्रॉडबैंड प्लान के साथ, बीएसएनएल ने 499 रुपये भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान की उपलब्धता को भी बढ़ाया है, जिसका नाम 300GB Plan CS337 है। इस प्लान की उपलब्धता को 12 दिसंबर तक बढ़ाया गया है। हालांकि, यह ब्रॉडबैंड प्लान चुनिंदा सर्किलों तक ही सीमित है।

वर्क@होम ब्रॉडबैंड प्लान में 5 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। इसमें 10Mbps तक डाउनलोड स्पीड मिलती है। कोटा पूरा होने के बाद, स्पीड 1Mbps तक गिर जाती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL offers
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.