1 साल से ज्यादा की वैलिडिटी के साथ आते हैं BSNL के ये 2 पैक, मिलता है 1200GB से अधिक डाटा

BSNL अपने लॉन्ग टर्म पोर्टफोलियो में कई तरह के रीचार्ज प्लान लेकर आता है, जिसमें यूज़र्स को 90 दिन, 120 दिन, 150 दिन, 180 दिन, 200 दिन 300 दिन व 365 दिन तक की वैलिडिटी मिलती है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 21 नवंबर 2021 18:15 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के 2,399 रुपये के प्लान में 425 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है
  • बीएसएनएल के 1,999 रुपये के प्लान में 395 दिन की वैलिडिटी मिलती है
  • 1,999 रुपये के पैक में केवल 21 नवंबर तक मिलेगी 395 दिन की वैलिडिटी
भारत संचार निगम लिमिटेड BSNL के सस्ते रीचार्ज प्लान की चर्चा अक्सर की जाती है, लेकिन बीएसएनएल कंपनी अपने पोर्टफॉलियों में हर तरह के रीचार्ज प्लान लेकर आती है। ऐसे में जो बीएसएनएल ग्राहक लॉन्ग टर्म की वैलिडिटी वाले रीचार्ज प्लान की तलाश कर रहे थे, उनके लिए कंपनी एक नहीं बल्कि कई विकल्प लेकर आती है। हालांकि, आज हम इस लेख के जरिए कंपनी के 1 साल से ज्यादा की वैलिडिटी वाले रीचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनमें आपको दो विकल्प मिलते हैं। एक रीचार्ज प्लान आपको पूरे 425 दिन की वैलिडिटी प्रदान करता है, तो दूसरे रीचार्ज प्लान में आपको 395 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

BSNL अपने लॉन्ग टर्म पोर्टफोलियो में कई तरह के रीचार्ज प्लान लेकर आता है, जिसमें यूज़र्स को 90 दिन, 120 दिन, 150 दिन, 180 दिन, 200 दिन 300 दिन व 365 दिन तक की वैलिडिटी मिलती है। हालांकि, जहां दूसरे टेलीकॉम कंपनियां अपने लॉन्ग टर्म प्लान में वैलिडिटी के हिसाब से आखिरी 365 दिन तक की वैलिडिटी प्रदान करती हैं, वहीं बीएसएनएल कंपनी 365 दिन से भी ज्यादा की वैलिडिटी वाले रीचार्ज प्लान के विकल्प लेकर आती है। आज हम इन्हीं दो प्लान के बारे में आपको बताएंगे।
Advertisement

पहले रीचार्ज प्लान की कीमत 2,399 रुपये है, जिसमें आपको पूरे 425 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। इस प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें रोज़ाना 3GB डाटा इस्तेमाल के लिए प्रदान किया जाता है। 425 दिन की वैधता और डेली 3 जीबी डाटा के हिसाब से आपको यह प्लान कुल मिलाकर 1,275GB डाटा मुहैया कराएगा। इसके साथ इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस भी भेजने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा यह प्लान पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (PRBT) के साथ अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज ऑप्शन + EROS Now entertainment के रूप में ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी प्रदान करता है।

वहीं, इस लिस्ट के दूसरे रीचार्ज प्लान की कीमत 1,999 रुपये है, जिसमें आपको 395 दिन की वैलिडिटी मिलती है। बीएसएनएल के 1,999 रुपये के प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा फ्री मिलती है। इसमें फ्री बेनेफिट्स ऑफर भी शामिल है जैसे 365 दिन के लिए अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज के साथ BSNL ट्यून सब्सक्रिप्शन, Eros Now सब्सक्रिप्शन और 60 दिनों के लिए लोकधुन कॉन्टेंट। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि 395 दिन की वैलिडिटी वाला लाभ आपको 21 नवंबर से पहले रीचार्ज प्लान लेने पर ही उपलब्ध होगा। 22 नवंबर 2021 के बाद से इस प्लान की वैलिडिटी घटकर 365 दिन हो जाएगी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.