BSNL ने पेश किए दो नए ब्रॉडबैंड प्लान, कीमत 299 रुपये से शुरू

299 रुपये वाले BSNL Broadband Plan या 50GB_CUL Plan में सब्सक्राइबर्स को 20 एमबीपीएस की स्पीड से 50 जीबी मुफ्त डेटा मिलेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2019 20:46 IST
ख़ास बातें
  • 491 रुपये वाले BSNL ब्रॉडबैंड प्लान को दूसरा नाम 120GB_CUL Plan
  • 299 रुपये वाले BSNL Broadband Plan का दूसरा नाम 50GB_CUL Plan
  • दोनों ही प्लान प्रमोशन के तौर पर 6 महीने के लिए उपलब्ध

BSNL Broadband Plan

Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने दो नए ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किए हैं। बीएसएनएल के 299 रुपये और 491 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान 20 एमबीपीएस की डेटा स्पीड के साथ आते हैं। इन मासिक प्लान को प्रमोशन के तहत लाया गया है। ये 25 मार्च 2020 तक उपलब्ध होंगे। 20 एमबीपीएस डेटा स्पीड के अलावा इन दोनों BSNL Broadband Plan में डाउनलोड के लिए क्रमशः 50 जीबी और 120 जीबी डेटा मिलेगा। नए ब्रॉडबैंड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आते हैं। ऐसा बीएसएनएल लैंडलाइन सर्विस के ज़रिए संभव होगा। ये दोनों ही प्लान सिर्फ नए ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध हैं। बीएसएनएल लैंडलाइन ग्राहक अगर ब्रॉडबैंड सेवा चाहते हैं तो उन्हें भी यह सेवा मिलेगी।

299 रुपये वाले BSNL Broadband Plan या 50GB_CUL Plan में सब्सक्राइबर्स को 20 एमबीपीएस की स्पीड से 50 जीबी मुफ्त डेटा मिलेगा। डेटा सीमा पूरी हो जाने के बाद ग्राहक 1 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा पाएंगे। इस प्लान में हर नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा होगी। आईएसडी कॉल के लिए 1.1 मिनट प्रति यूनिट की दर से शुल्क लगेगा। BSNL का कहना है कि वह नए ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए 500 रुपये की राशि सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर लेगी। प्रमोशन के तौर पर पेश किया गया 299 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान 6 महीने के लिए उपलब्ध है। इसके बाद यूज़र्स को 2GB CUL प्लान पर अपग्रेड कर दिया जाएगा, जिसका शुल्क 399 रुपये प्रति माह है। 2GB CUL प्लान में ग्राहकों को हर दिन 8 एमबीपीएस की स्पीड से 2 जीबी डेटा मिलता है।
Advertisement

491 रुपये वाले BSNL ब्रॉडबैंड प्लान को 120GB_CUL Plan के नाम से जाना जाता है। इसमें 20 एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलता है। इस दौरान कुल 120 जीबी डेटा मिलेगा। डेटा सीमा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 1 एमबीपीएस हो जाएगी। 299 रुपये वाले प्लान की तरह यह प्लान भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा के साथ आता है। इसके बाद ग्राहकों को 3GB CUL Plan पर शिफ्ट कर दिया जाएगा जिसमें 499 रुपये प्रति महीने का शुल्क है। 3GB CUL Plan में 8 एमबीपीएस की स्पीड से हर दिन 3 जीबी डेटा मिलेगा। बीएसएनएल की वेबसाइट पर दोनों प्लान लाइव हैं। इन प्लान के बारे में सबसे पहले जानकारी Telecom Talk द्वारा दी गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन प्लान की कीमत भले ही मासिक हिसाब से बताई गई है, लेकिन बीएसएनएल भुगतान वार्षिक या अर्ध-वार्षिक विकल्प में ही ले रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.