BSNL का ऑफर, अब अनलिमिटेड कॉल और डेटा वाली सुविधा रोमिंग में भी

सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल के ग्राहक 15 अगस्त से अपने घरेलू सर्किल में विशेष रिचार्ज के जरिये कम दर पर सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। यह सुविधा अब रोमिंग के दौरान भी उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 अगस्त 2017 17:51 IST
ख़ास बातें
  • बीएसएनएल मुफ्त राष्ट्रीय रोमिंग की सेवा देने वाली पहली कंपनी है
  • अब स्पेशल टैरिफ वाउचर वाले सारे ऑफर रोमिंग में भी काम करेंगे
  • 15 अगस्त 2017 से शुरू होगी नई व्यवस्था
सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल के ग्राहक 15 अगस्त से अपने घरेलू सर्किल के बाहर भी विशेष रिचार्ज के जरिये कम दर पर सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। यह सुविधा अब रोमिंग के दौरान भी उपलब्ध होगी।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने एक बयान में कहा, "बीएसएनल ने 15 अगस्त 2017 से देश के 71वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय रोमिंग पर वॉयस या एसएमएस विशेष शुल्क वाउचर तथा कोम्बो वाउचर्स की अनुमति देने का फैसला किया है।" बीएसएनएल पहली कंपनी है जिसे 15 जून 2015 से मुफ्त राष्ट्रीय रोमिंग की घोषणा की थी।

कंपनी के निदेशक (उपभोक्ता मोबिलिटी) आर के मित्तल ने कहा, "सशस्त्र बलों, पेशेवरों, व्यापार से जुड़े लोगों तथा छात्रों को इस योजना से और लाभ मिलेगा।’’ अबतक ग्राहकों को असीमित एसएमएस, कुछ नंबरों पर मुफ्त कॉल, कॉल दरों में कमी जैसे लाभ रोमिंग के दौरान उपलब्ध नहीं थे।

इससे पहले, एयरसेल ने दो नए प्लान लॉन्च किए थे। एक प्लान में तो ग्राहकों को 84 दिन तक हर दिन इस्तेमाल के लिए 2 जीबी डेटा दिया जाएगा। इसके साथ अनलिमिटेड कॉल की भी सुविधा दी गई है। एयरसेल प्रीपेड प्लान की कीमत 419 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में प्लान को पूर्वोत्तर राज्यों में पेश किया गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में इस प्लान की कीमत 449 रुपये है। इसके अलावा इस टेलीकॉम कंपनी ने 229 रुपये का भी ऑफर पेश किया है। लेकिन यह उतना फायदेमंद नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Offer, Roaming

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y500 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, Bluetooth SIG प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  2. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus VivoWatch 6 Plus लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, एडवांस AI हेल्थ फीचर्स के साथ, जानें सबकुछ
  2. Vivo Y500 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, Bluetooth SIG प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  3. 10,000mAh बैटरी वाला नया Oppo फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल
  4. Redmi Turbo 5 भारत में लॉन्च होगा 16 जून को, 7560mAh बैटरी, 100W चार्जिंग से होगा लैस!
  5. हो जाओ तैयार! जून में निकलेगी ग्रहों की परेड, शुक्र को ढक लेगा चांद! दिखेंगे अद्भुत नजारे
  6. 30 सेकेंड के अंदर कूलिंग करने वाला AC Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Excel को PDF फाइल में कैसे करें कन्वर्ट? ये है आसान प्रक्रिया
  8. Oppo Reno 16 Pro ग्लोबल लॉन्च जल्द, 6700mAh बैटरी, Dimensity चिप से होगा लैस!
  9. Hisense U7SE ULED Mini-LED TV लॉन्च, 55,65,75,85 और 100 इंच डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स
  10. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी से लैस Huawei Nova 16z लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.