Aircel का नया प्लान, 419 रुपये में 168 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉल

रिलायंस जियो ने जो चुनौती अन्य टेलीकॉम कंपनियों के सामने पेश कर दी है, उससे पार पाना आसान नहीं है। लेकिन एयरटेल, वोडाफोन और आरकॉम जैसी कंपनियों ने हार नहीं मानी है। अब एयरसेल ने दो नए प्लान लॉन्च किए हैं।

Aircel का नया प्लान, 419 रुपये में 168 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉल
ख़ास बातें
  • इस टेलीकॉम कंपनी ने 229 रुपये का भी ऑफर पेश किया है
  • जम्मू-कश्मीर में इस प्लान की कीमत 449 रुपये है
  • Aircel का 419 रुपये का प्लान पूर्वोत्तर राज्यों के लिए है
विज्ञापन
रिलायंस जियो ने जो चुनौती अन्य टेलीकॉम कंपनियों के सामने पेश कर दी है, उससे पार पाना आसान नहीं है। लेकिन एयरटेल, वोडाफोन और आरकॉम जैसी कंपनियों ने हार नहीं मानी है। अब एयरसेल ने दो नए प्लान लॉन्च किए हैं। एक प्लान में तो ग्राहकों को 84 दिन तक हर दिन इस्तेमाल के लिए 2 जीबी डेटा दिया जाएगा। इसके साथ अनलिमिटेड कॉल की भी सुविधा दी गई है। इन प्लान की वैधता जियो धन धना धन ऑफर वाली है। 399 रुपये वाले जियो प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉल, मुफ्त एसएमएस, 84 जीबी डेटा और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। एयरसेल प्रीपेड प्लान की कीमत 419 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में प्लान को पूर्वोत्तर राज्यों में पेश किया गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में इस प्लान की कीमत 449 रुपये है। इसके अलावा इस टेलीकॉम कंपनी ने 229 रुपये का भी ऑफर पेश किया है। लेकिन यह उतना फायदेमंद नहीं है।

Aircel का 419 रुपये का प्लान पूर्वोत्तर राज्यों के लिए है। इसमें 84 दिनों तक हर दिन 2 जीबी डेटा के हिसाब से 168 जीबी डेटा दिया जाएगा। इसके अलावा ग्राहक किसी भी नेटवर्क पर अनिलिमिटेड कॉल कर सकेंगे। ज्ञात हो कि एयरसेल डेटा नेटवर्क पर आपको 3जी या 2जी की स्पीड मिलेगी।

जम्मू-कश्मीर सर्किल में एयरसेल का 449 रुपये का पैक मिलते-जुलते ऑफर के साथ आता है। दूसरी तरफ, 229 रुपये वाले एयरसेल पैक में आपको 84 दिनों के लिए 84 जीबी डेट मिलेगा। हर दिन 1 जीबी डेटा। वहीं, सिर्फ एयरसेल नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा दी जाएगी। दोनों ही प्लान में इंटरनेट 3जी या 2जी स्पीड में चलेंगे।

399 रुपये जियो धन धना धन ऑफर में ग्राहक को 84 दिनों के लिए 84 जीबी डेटा मिलता है। लेकिन स्पीड 4जी है। हर दिन 2 जीबी डेटा के लिए ग्राहकों को 509 रुपये वाला प्लान चुनना होगा। लेकिन इसकी वैधता 56 दिनों की है। एयरसेल ने यूपी ईस्ट सर्किल में 84 दिनों में 84 जीबी डेटा वाला प्लान पहले ही पेश किया था। रिलायंस जियो के अन्य प्रतिद्वंद्वियों की बात करें तो एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने भी 84 दिनों में 84 जीबी डेटा वाले प्रीपेड प्लान पेश कर चुके हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aircel, Aircel Offer, Aircel Prepaid
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »