BSNL का 600 रुपये वाला भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान अभी तीन महीने और मिलेगा

BSNL 1 साल, 2 साल और 3 साल की सुविधा लेने वाले सब्सक्राइबर्स को क्रमश: एक महीने, तीन महीने और चार महीने की सुविधा अतिरिक्त प्रदान करती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 जुलाई 2020 12:24 IST
ख़ास बातें
  • 600 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान पहले केवल 27 जुलाई तक ही उपलब्ध था
  • केवल ओडिशा सर्कल में ही उपलब्ध है “Bharat Fiber 300 GB CUL CS346” प्लान
  • BSNL ने पिछले दिनों कई प्लान में किया है विस्तार

BSNL ने हाल ही में 6 पैसे कैशबैक ऑफर में भी किया है विस्तार

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने 600 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान की वैधता को तीन महीने और आगे बढ़ा दिया है, जो कि अब 27 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगा। बता दें, यह प्लान खासतौर पर ओडिशा सर्कल के लिए “Bharat Fiber 300 GB CUL CS346” के तौर पर लॉन्च किया गया था, जो कि पहले केवल 27 जुलाई तक ही उपलब्ध था। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 300 जीबी हाई-स्पीड डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इससे पहले बीएसएनएल ने 777 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान की उपलब्धता में भी विस्तार किया था। यही नहीं हाल ही में 499 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान को भी आगे बढ़ा दिया गया था, जो कि चुनिंदा सर्कल में प्रमोशनल ऑफर के तहते लाया गया था।

BSNL Bharat Fiber वेबसाइट ने इस 600 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान के विस्तार की पुष्टि की है। इसमें जानकारी दी गई है कि इस प्लान के तहत यूज़र्स को 40Mbps की स्पीड में डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस लोकल और एसटीडी कॉल सपोर्ट मिलेगा, जो कि अब 27 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगा। इस विस्तार की सबसे पहले जानकारी Telecom Talk द्वारा दी गई थी।
Advertisement

600 रुपये वाले इस ब्रॉडबैंड प्लान में 300 जीबी डेटा कोटा खत्म हो जाने के बाद 40Mbps डेटा स्पीड घट 2Mbps की हो जाएगी। आपको बता दें, यह प्लान ओडिशा सर्कल में 599 रुपये और 699 रुपये के अनलिमिटेड डेटा डाउनलोड ब्रॉडबैंड ऑफरिंग पैक के साथ स्थित है।

कीमत की बात करें, तो बीएसएनएल भारत फाइबर ग्राहक 600 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान को सेमी-एनुअल (6 महीने के लिए) 3,600 रुपये की कीमत में ले सकते हैं। इसके अलावा वार्षिक प्लान के लिए आपको 7,200 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, दो साल के लिए यह प्लान 14,400 रुपये की कीमत में प्राप्त होगा और तीन साल के लिए आपको 21,600 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। यही नहीं टेलीकॉम कंपनी 6 महीने, 1 साल, 2 साल और 3 साल सब्सक्राइबर्स को क्रमश: 1 महीने, तीन महीने और चार महीने की सुविधा अतिरिक्त प्रदान कर रही है।
Advertisement

आपको बता दें, इस हफ्ते की शुरुआत में बीएसएनएल ने अपने 6 पैसे कैशबैक ऑफर में भी विस्तार करने का फैसला लिया है। पहले यह ऑफर 31 जुलाई तक ही उपलब्ध रहने वाला था, लेकिन अब यह आपको 31 अगस्त तक उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.