BSNL का 1500GB FTTH प्लान अब अन्य शहरों में भी उपलब्ध

BSNL के Junior Telecom Officer (JTO) N Surendar के ट्वीट के अनुसार, राज्य के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी ने 1,999 रुपये की कीमत वाला 1500 जीबी प्लान को अन्य कुछ प्लान के साथ तमिलनाडु के शहरों में पेश किया है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 9 जून 2020 12:32 IST
ख़ास बातें
  • 1500 जीबी प्लान ओडिशा के भवानीपटना शहर में भी उपलब्ध
  • पुडुचेरी में भी उपलब्ध है यह प्लान
  • 499 रुपये के प्लान का भी हुआ था हाल ही में विस्तार
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने मौजूदा 1500 जीबी FTTH प्लान में विस्तार किया है, जो अब तमिलनाडू में भी पेश किया गया है। लॉन्च के वक्त यह प्लान केवल चेन्नई और तेलंगाना सर्कल में ही उपलब्ध था। बीएसएनएल के 1500 जीबी फाइबर-टू-द-होम (FTTH) प्लान में ग्राहकों को 200 एमबीपीएस की स्पीड से 1500 जीबी डेटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स भी सभी नेटवर्क पर मिलती है। 1500 जीबी डेटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 2 एमबीपीएस हो जाती है। 1500 जीबी एफटीटीएच प्लान ओडिशा के भवानीपटना शहर के साथ-साथ पुडुचेरी में भी पेश किया गया था।

BSNL के Junior Telecom Officer (JTO) N Surendar के ट्वीट के अनुसार, राज्य के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी ने 1,999 रुपये की कीमत वाला 1500 जीबी प्लान को अन्य कुछ प्लान के साथ तमिलनाडु के शहरों में पेश किया है। ट्वीट के अनुसार, इन शहरों में 499 रुपये के प्लान से लेकर 1,999 रुपये तक के प्लान उपलब्ध हैं। 499 रुपये के प्लान में 20 एमबीपीएस की स्पीड से 100 जीबी डेटा मिलता है। वहीं, 1,999 रुपये के प्लान में 200 एमबीपीएस की स्पीड से 1500 जीबी डेटा मिलता है।

इसके अलावा ग्राहकों को 749 रुपये के प्लान के साथ Hotstar Premium सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। वहीं, सभी बीएसएनएल भारत फाइबर प्लान में Amazon Prime सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि 1,999 रुपये के प्लान के साथ यह सभी बेनेफिट्स प्राप्त होते हैं या नहीं।

इस ब्रॉडबैंड प्लान को BSNL Tamil Nadu वेबसाइट पर भी लाइव कर दिया गया है, जिसकी जानकारी सबसे पहले Telecom Talk द्वारा दी गई। जैसा कि हमने बताया, यह प्लान लॉन्च के वक्त केवल तेलंगाना और चेन्नई सर्कल में ही उपलब्ध था, जिसकी वैधता 90 दिन थी।
Advertisement

गौरतलब है कि हाल ही में बीएसएनएल ने 499 रुपये ब्रॉडबैंड प्लान की उपलब्धता को बढ़ा दिया। यह प्लान 40Mbps तक स्पीड ऑफर करता है। प्लान की उपलब्धता भारत में कोलकाता और सिक्किम सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में बढ़ाई गई है। राज्य के स्वामित्व वाले दूरसंचार ऑपरेटर ने इससे पहले कोरोना वायरस लॉकडाउन को देखते हुए वर्क फ्रॉम होम प्रमोशनल ब्रॉडबैंड प्लान को लैंडलाइन ग्राहकों के लिए 20 जून तक बढ़ा दिया था।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  2. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  3. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  4. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  5. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  6. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  7. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  8. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  9. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  10. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.