BSNL के इस ब्रॉडबैंड प्लान में मिलेगा 200 एमबीपीएस की स्पीड से 1,500 जीबी डेटा

BSNL के नए 1500 जीबी सीएस55 ब्रॉडबैंड प्लान को अभी सिर्फ चेन्नई और तेलंगाना सर्कल में उपलब्ध कराया गया है. इस प्लान में 200 एमबीपीएस की स्पीड से कुल 1500 जीबी डेटा इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा।

BSNL के इस ब्रॉडबैंड प्लान में मिलेगा 200 एमबीपीएस की स्पीड से 1,500 जीबी डेटा

Bharat Fiber Broadband

ख़ास बातें
  • 90 दिनों के लिए उपलब्ध है नया प्रमोशनल प्लान
  • 1500 जीबी CS55 ब्रॉडबैंड प्लान सिर्फ चेन्नई और तेलंगाना सर्कल में उपलब्ध
  • निर्धारित डेटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 2 एमबीपीएस हो जाएगी
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने नया 1,999 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। Bharat Fiber Broadband Combo प्लान को अभी चुनिंदा सर्कल में उपलबध कराया गया है। इस प्लान में ग्राहकों को 200 एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा। प्लान को प्रमोशन के तौर पर तेलंगाना और चेन्नई सर्कल में उपलब्ध कराया गया है। यह 90 दिनों के लिए उपलब्ध होगा। इस प्लान में यूजर्स कुल 1500 जीबी डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। नया प्लान भारत फाइबर पोर्टफोलियो का हिस्सा है। 1500 जीबी डेटा खपत हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 2 एमबीपीएस हो जाएगी।

BSNL के नए 1500 जीबी सीएस55 ब्रॉडबैंड प्लान को अभी सिर्फ चेन्नई और तेलंगाना सर्कल में उपलब्ध कराया गया है. इस प्लान में 200 एमबीपीएस की स्पीड से कुल 1500 जीबी डेटा इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा। निर्धारित डेटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 2 एमबीपीएस हो जाएगी। इस प्लान को इस्तेमाल करने के लिए कम से कम एक महीने का प्लान चुनना होगा। इसके अलावा सब्सक्राइबर्स को सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर एक महीने का शुल्क अतिरिक्त देना होगा। इस ब्रॉडबैंड प्लान को BSNL की वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है। इच्छुक ग्राहक 6 अप्रैल 2020 तक इस प्लान को चुन सकते हैं। प्लान लंबे समय तक नहीं उपलब्ध रहेगा। यानी प्रमोशनल ऑफर खत्म हो जाने के बाद ग्राहकों को नए प्लान के बारे में विचार करना होगा। इस प्लान के बारे में सबसे पहले जानकारी BSNL Teleservices द्वारा दी गई।
 
bsnl

बीएसएनएल भारत फाइबर प्लान एक साल के लिए मुफ्त अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। यह साफ नहीं है कि नया प्लान भी इस फायदे के साथ आता है या नहीं। बीएसएनएल का लेटेस्ट ब्रॉडबैंड प्लान मार्केट में JioFiber के 2,499 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान को चुनौती देगा। इसमें 500 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगा। इस्तेमाल के लिए कुल 1250 जीबी डेटा उपलब्ध होगा। हालांकि, यह टेलीकॉम कंपनी पहले 6 महीने के लिए प्रति माह 250 जीबी मुफ्त डेटा देगी। इसके अलावा जियो फाइबर में चुनिंदा कंटेंट सर्विस का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Broadband, BSNL Rs 1999 Broadband, bharat fiber

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »