BSNL ने भारत में शुरू की eSIM सर्विस, अब बिना SIM कार्ड के भी मिलेगा नेटवर्क!

Tata Communications ने BSNL के लिए Pan-India eSIM सर्विस लॉन्च करने की घोषणा की है। GSMA-एक्रेडिटेड MOVE प्लेटफॉर्म से BSNL सब्सक्राइबर्स को बिना फिजिकल SIM के 2G/3G/4G कनेक्टिविटी मिलेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2025 18:29 IST
ख़ास बातें
  • Tata Communications ने BSNL के लिए पैन-इंडिया eSIM सर्विस की घोषणा की
  • MOVE प्लेटफॉर्म से अब QR कोड द्वारा आसान eSIM प्रोविजनिंग
  • डुअल SIM सपोर्ट और IoT एप्लिकेशन तक स्केलेबल प्लेटफॉर्म उपलब्ध

BSNL eSIM सर्विस का फायदा खासतौर पर उन यूजर्स को होगा जिनके पास डुअल SIM सपोर्ट वाले डिवाइस हैं

Photo Credit: X/ BSNL

Tata Communications ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस की सफल डिप्लॉयमेंट की घोषणा की है। इसके जरिए अब BSNL देशभर के अपने मोबाइल सब्सक्राइबर्स को eSIM सेवाएं प्रदान कर सकेगा। कंपनी का कहना है कि Tata Communications MOVE प्लेटफॉर्म से लैस यह eSIM सर्विस पारंपरिक SIM कार्ड की जगह डिजिटल SIM प्रोविजनिंग को आसान बनाएगी और देशभर के यूजर्स को ज्यादा सुविधा, फ्लेक्सिबिलिटी और सिक्योरिटी उपलब्ध कराएगी।

BSNL की नई eSIM सर्विस को टाटा कम्युनिकेशंस कोलैबोरेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (TCCSPL) द्वारा सपोर्ट किया जा रहा है, जो टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है। यह प्लेटफॉर्म GSMA-एक्रेडिटेड eSIM सब्सक्रिप्शन मैनेजमेंट सिस्टम है, जिसके जरिए यूजर्स QR कोड स्कैन करके eSIM को अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकेंगे। इस सर्विस के लॉन्च से BSNL ग्राहकों को बिना फिजिकल SIM कार्ड के 2G, 3G और 4G सेवाएं इस्तेमाल करने का ऑप्शन मिलेगा।

टाटा कम्युनिकेशंस के मुताबिक, eSIM सर्विस का फायदा खासतौर पर उन यूजर्स को होगा जिनके पास डुअल SIM सपोर्ट वाले डिवाइस हैं। ऐसे यूजर्स फिजिकल SIM के साथ eSIM भी इस्तेमाल कर सकेंगे और विदेश यात्रा के दौरान किसी लोकल ऑपरेटर से सिक्योर तरीके से कनेक्ट हो पाएंगे।

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बीते शनिवार, 27 सितंबर को BSNL के 4G नेटवर्क को भी लॉन्च किया। BSNL ने इसके लिए 97,000 से अधिक टेलीकॉम टावर्स लगाए हैं। इसके साथ ही उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में भारत शामिल हो गया है जिन्होंने टेलीकॉम से जुड़ी टेक्नोलॉजी खुद तैयार की है।

देश भर में 26,000 से अधिक दूरदराज के और सीमावर्ती गांवों में इन टावर्स के जरिए कनेक्टिविटी पहुंचेगी। नए टेलीकॉम टावर्स सोलर पावर का इस्तेमाल करते हैं।  Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के लगभग प्रत्येक हिस्से में है और इन कंपनियों का मुकाबला करने में BSNL को मुश्किल रही है। BSNL की 5G सर्विस को Q-5G कहा जाएगा। इसमें Q का मतलब Quantum से है। जाली लिंक्स वाले SMS मैसेज से यूजर्स को सुरक्षित करने के लिए  BSNL ने एंटी-स्मिशिंग और एंटी-स्पैम प्रोटेक्शन भी शुरू किया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL 4G, BSNL esim
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  4. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  7. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  8. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  10. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.